होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / जानिए, क्या हुआ है जब लाइव डिबेट में दो नेताओं ने चलाए लात-घूसे
जानिए, क्या हुआ है जब लाइव डिबेट में दो नेताओं ने चलाए लात-घूसे
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। टेलिविजन न्यूज चैनल पर होने वाली डिबेट में अकसर आपने तीखी बहस खूब देखी होंगी, लेकिन क्या हो जब लाइव शो के दौरान दो नेता अपना आपा खो बैठे और लात-घूसे चलाने लगे। दरअसल ऐसा ही कुछ नजारा जॉर्जिया के एक टीवी शो में देखने को मिला है, जब न्यूज स्ट
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
टेलिविजन न्यूज चैनल पर होने वाली डिबेट में अकसर आपने तीखी बहस खूब देखी होंगी, लेकिन क्या हो जब लाइव शो के दौरान दो नेता अपना आपा खो बैठे और लात-घूसे चलाने लगे। दरअसल ऐसा ही कुछ नजारा जॉर्जिया के एक टीवी शो में देखने को मिला है, जब न्यूज स्टूडियो उस समय जंग के मैदान में बदल गया जब दो नेता आपस में भिड़ गए।
बता दें कि पूर्वी यूरोपीय देश जॉर्जिया में अक्टूबर में इलेक्शन होने वाले हैं और इसी को लेकर यहां राजनीतिक पारा उफान पर है।
जॉर्जिया के मशहूर टीवी चैनल Iberia TV पर एक डिबेट शो के दौरान चुनाव के मुद्दे पर बहस चल रही थी। रिफॉर्मिस्ट पार्टी के नेता इरेक्ली घ्लोंती और इंडस्ट्रियल पार्टी के नेता जाजा अघलाजे को बहस के लिए बुलाया गया था। मगर अचानक रूस की विचारधारा को सपोर्ट करने को लेकर दोनों विरोधी पार्टी के नेता आपस भिड़ गए। पहले तो दोनों नेताओं ने एक दूसरे पर पानी से भरा ग्लास फेंका फिर हाथा-पाई पर उतर आए और लात-घूसे चलाने शुरू कर दिए। लेकिन इस दौरान शो की एंकर ने काफी रोकने की कोशिश की, लेकिन हाथापाई इस कदर बढ़ गई कि वे इसे रोक नहीं पाई और बेबस नजर आई। हालांकि इसके बाद प्रोग्राम को बीच में ही रोकना पड़ा।
हालांकि बाद में प्रोग्राम प्रड्यूसर ने आपस में मारपीट कर रहे इन नेताओं को एक दूसरे से अलग कर मामला शांत कराया।
बता दें कि जॉर्जिया में इस तरह की ये दूसरी घटना है। इससे एक हफ्ते पहले भी Qvemo Kartli चैनल पर पावरफुल कैंडीडेट पोलॉड खलिकोव और राजनेता वेपखिया को एक दूसरे से भिड़ते हुए देखा गया था।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स