होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / रैगिंग से परेशान होकर संपादक की बेटी ने की खुदखुशी!
रैगिंग से परेशान होकर संपादक की बेटी ने की खुदखुशी!
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। भारतीय रेलवे बोर्ड के सलाहकार व ‘भारतीय रेल’ पत्रिका के संपादक रमाकांत पांडेय की बेटी ने रैगिंग से परेशान होकर पंखे से लटक कर खुदखुशी कर ली। दरअसल यह घटना चेन्नई के श्री जयेंद्र सरस्वती आयुर्वेद कॉलेज एंड हास्पिटल के छात्रावास की है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
भारतीय रेलवे बोर्ड के सलाहकार व ‘भारतीय रेल’ पत्रिका के संपादक रमाकांत पांडेय की बेटी ने रैगिंग से परेशान होकर पंखे से लटक कर खुदखुशी कर ली। दरअसल यह घटना चेन्नई के श्री जयेंद्र सरस्वती आयुर्वेद कॉलेज एंड हास्पिटल के छात्रावास की है।
मेडिकल की छात्रा स्वाति पांडेय ने एक महीना पहले ही बीएएमएस (बैचलर ऑफ आयुर्वेदिक मेडिसन एंड सर्जरी) कोर्स में दाखिला लिया था। छात्रा के पिता ने रैगिंग से परेशान होकर खुदकशी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने चेन्नई के पुलिस कमिश्नर से मेल के जरिए शिकायत भी की है।
रमाकांत दिल्ली स्थित रेलवे मंत्रालय में बैठते हैं। उनका परिवार लक्ष्मी नगर में रहता है। चार भाई बहन में स्वाति सबसे छोटी थी। 6 अगस्त को रमाकांत ने स्वाति का बीएएमएस कोर्स में श्री जयेंद्र सरस्वती आयुर्वेद कॉलेज एंड हास्पिटल, चेन्नई में दाखिला कराया था। स्वाति अपने पिता और भाई आलोक पांडेय के साथ कॉलेज गई थी। छात्रावास एलॉट होने के बाद उसके पिता और भाई दिल्ली लौट आए थे।
भाई आलोक पांडेय का कहना है कि स्वाति लगातार परिवार के सदस्यों से बात करती थी और 4 सितंबर को स्वाति ने आखिरी बार अपने दूसरे भाई आशीष से बातचीत की थी। 15 सितंबर को कॉलेज प्रशासन ने दोपहर करीब 3.30 बजे पिता रमाकांत पांडेय को फोन कर बताया कि उनकी बेटी स्वाति पांडेय ने छात्रवास में अपने कमरे में पंखे से लटक कर खुदकशी कर ली है।
भाई ने बताया कि स्वाति ने कई बार वरिष्ठ छात्राओं द्वारा रैगिंग करने व परेशान करने का जिक्र किया था। ओनम की छुट्टी के दौरान स्वाति ने पिता को फोन कर घर आने की इच्छा जाहिर की थी। पिता ने कहा था कि वह अभी न आए दीवाली में उसे अपने साथ ले आएंगे। वह सहमत हो गई थी।
शनिवार को छात्रा के शव को उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के अंतर्गत कुंडा तहसील पैतृक गांव ले जाया गया, जहां उसका अंतिम संस्कार किया गया।
रमाकांत पांडेय का आरोप है कि रैगिंग से परेशान होकर ही स्वाति ने इस तरह का कदम उठाया है। उनका यह भी आरोप है कि स्वाति के कमरे से दूसरे कमरे में जाने का रास्ता है। आशंका है कि कहीं किसी छात्र ने उसकी हत्या न कर दी हो।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स