होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ...इन भारतीय भाषाओं के लिए BBC ने बनाया ये खास प्लान, नियुक्तियां भी निकालीं
...इन भारतीय भाषाओं के लिए BBC ने बनाया ये खास प्लान, नियुक्तियां भी निकालीं
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। बीबीसी (BBC) अपनी सेवाओं में विस्तार करने की योजना बना रहा है। जल्द ही वह इस कड़ी में मराठी, गुजराती, तेलुगु और पंजाबी भाषा में टीवी और डिजिटल मीडिया की पेशकश करेगा। हालांकि पंजाब में इसकी टीवी सेवा शु
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
बीबीसी (BBC) अपनी सेवाओं में विस्तार करने की योजना बना रहा है। जल्द ही वह इस कड़ी में मराठी, गुजराती, तेलुगु और पंजाबी भाषा में टीवी और डिजिटल मीडिया की पेशकश करेगा। हालांकि पंजाब में इसकी टीवी सेवा शुरू नहीं होगी।
इन जगहों पर रिपोर्टर, सोशल मीडिया प्रड्यूसर और ट्रांसलेटर आदि पदों पर नियुक्ति के लिए बीबीसी ने एडवर्टाइजमेंट भी दिए हैं। बीबीसी के अनुसार, चार भारतीय भाषाओं समेत कुल 11 नई भाषाओं में विस्तार करने की योजना बनाई गई है। यह विस्तार 1940 के दशक के बाद उसके सबसे बड़े विस्तार का हिस्सा होगा। वर्तमान में बीबीसी हिन्दी, बांग्ला और तमिल में अपने सेवाएं उपलब्ध कराता है।
चार भाषाओं के तहत बीबीसी नई नौकरियों का सृजन भी करेगा। ये सर्विसेज 2017 के मध्य तक शुरू हो जाएंगी। बिजनेस डेवलपमेंट के हेड शेखर सिन्हा ने कहा, 'इन 11 भाषाओं के साथ अब बीबीसी की सर्विसेज 40 भाषाओं में उपलब्ध होगी।'मीडिया में छायी खबरों के मुताबिक, बीबीसी महानिदेशक टोनी हॉल ने कहा, ‘हम 1940 के दशक के बाद से अपने सबसे बड़े विस्तार की घोषणा कर रहे हैं। हमने वर्ष 2022 तक 500 मिलियन लोगों तक बीबीसी की पहुंच बनाने का लक्ष्य रखा है। ऐसे में यहां नौकरियों के भी कई अवसर उपलब्ध रहेंगे।
बीबीसी पर वर्तमान में उपलब्ध जॉब्स के लिए यहां पर क्लिक कर सकते हैं।
http://wscareerssearch.bbc.co.uk/
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स