होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ...इस वजह से पत्रकार के अकाउंट पर फेसबुक ने लगाया बैन

...इस वजह से पत्रकार के अकाउंट पर फेसबुक ने लगाया बैन

समाचार4मी‍डिया ब्यूरो ।। सोशल नेटवर्किंग साइट ‘फेसबुक’ (Facebook) ने पत्रकार केविन सेसम्‍स (Kevin Sessums) के फेसबुक अकाउंट को अस्‍थायी रूप से बंद कर दिया। पत्रकार का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने अपनी एक पोस्‍ट में अमेरिकी राष्‍ट्रप

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मी‍डिया ब्यूरो ।।

सोशल नेटवर्किंग साइट ‘फेसबुक’ (Facebook) ने पत्रकार केविन सेसम्‍स (Kevin Sessums) के फेसबुक अकाउंट को अस्‍थायी रूप से बंद कर दिया। पत्रकार का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने अपनी एक पोस्‍ट में अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप के एक समर्थक को ‘a nasty fascistic lot’ कहकर संबोधित किया था।

सेसम्‍स को अपने दो सबसे ज्‍यादा बिकने वाले संस्‍मरणों (memoirs) के लिए भी पहचाना जाता है। उनका कहना है कि उन्‍होंने ABC News के राजनीतिक विश्‍लेषक मैथ्‍यू डाउड (Matthew Dowd) की एक पोस्‍ट को फेसबुक पर शेयर किया था। इस पोस्‍ट में लिखा था, ‘In the last few hours I have been called by lovely ‘christian’ Trump fans: a jew, faggot, retard. To set record straight: divorced Catholic’।

सेसम्‍स को इसके बाद फेसबुक की ओर से एक नोटिस भेजा गया, जिसमें कहा गया कि उन्‍होंने कंपनी के मानकों का उल्‍लंघन किया है और इसके बाद उन्‍हें 24 घंटे के लिए फेसबुक पर कोई भी पोस्‍ट करने से रोक दिया गया। हालांकि बाद में फेसबुक ने इस मामले की समीक्षा की और पत्रकार की पोस्‍ट को बहाल कर दिया गया।

सेसम्‍स का कहना था, ‘यह काफी बुरा अनुभव था, यह एक तरह से मनमाने ढंग से लगाई गई सेंस‍रशिप थी।’ गौरतलब है कि इस साल के शुरुआत में फेसबुक ने एक पोस्‍ट को बैन कर दिया था। इसमें ‘Napalm Girl’ के फोटो को पोस्‍ट किया गया था, जिसमें एक नौ साल की लड़की को बिना कपड़ों के दिखाया गया था। फेसबुक ने इस पोस्‍ट को भेजने वाले पत्रकार पर भी बैन लगा दिया था। इस फ‍लस्‍तीननी पत्रकार के फेसबुक अकाउंट को भी कुछ समय के लिए ब्‍लॉक कर दिया गया था, जिसे फेसबुक ने बाद में छोटी सी भूल बताया था।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

NDTV से इस्तीफे के बाद अब टाइम्स ग्रुप में बड़ी जिम्मेदारी संभाल सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के रूप में एनडीटीवी जॉइन किया था। एनडीटीवी से पहले वह टाइम्स नेटवर्क में सीनियर वाइस प्रेजिडेंट और नेशनल हेड (ब्रैंडेड कंटेंट) के पद पर थे।

15 hours ago

Hoopr में इस बड़े पद से अलग हुईं वितस्ता कौल, नई दिशा में बढ़ाएंगी कदम

यहां अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने Hoopr की मार्केटिंग स्ट्रैटेजी को आकार देने और क्रिएटर व ब्रैंड इकोसिस्टम में इसकी मजबूत पहचान बनाने में अहम भूमिका निभाई।

15 hours ago

‘दि इकोनॉमिक टाइम्स’ ब्रैंड की डायरेक्टर शानू सिंह ने दिया इस्तीफा

शानू सिंह ने बेनेट कोलमैन एंड कंपनी (BCCL) में ‘दि इकोनॉमिक टाइम्स’ ब्रैंड की डायरेक्टर पद से इस्तीफा दे दिया है।

17 hours ago

कॉनकोर के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर राजीव भारद्वाज बने प्रसार भारती में मेंबर

भारतीय कंटेनर निगम लिमिटेड यानी कि 'कॉनकोर' के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर (HR) राजीव भारद्वाज को अब प्रसार भारती में मेंबर (पर्सनल) नियुक्त किया गया है।

23 hours ago

शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुई YAAP Digital Limited

डिजिटल मार्केटिंग कंपनी YAAP Digital Limited ने शेयर बाजार में अपना डेब्यू कर लिया है। कंपनी NSE Emerge प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुई है और इस प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध होने वाली यह 717वीं कंपनी बन गई है।

1 day ago


बड़ी खबरें

सन टीवी नेटवर्क का बड़ा फैसला, शेयरधारकों के लिए इंटरिम डिविडेंड का किया ऐलान

मीडिया कंपनी सन टीवी नेटवर्क ने अपने शेयरधारकों के लिए इंटरिम डिविडेंड (लाभांश) देने का ऐलान किया है।

37 minutes ago

पीएम 9 मार्च को पोस्ट बजट वेबिनार को करेंगे संबोधित, AVGC-क्रिएटर इकोनॉमी पर होगी चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 मार्च को बजट के बाद आयोजित एक खास वेबिनार को संबोधित करेंगे।

3 minutes ago

जर्मन मीडिया कंपनी Axel Springer खरीदेगी 'टेलीग्राफ मीडिया ग्रुप', £575 मिलियन में हुई डील

जर्मनी की बड़ी मीडिया कंपनी एक्सल स्प्रिंगर (Axel Springer) ने ब्रिटेन के मशहूर अखबार समूह Telegraph Media Group (TMG) को खरीदने का समझौता कर लिया है।

18 minutes ago

'जी न्यूज' छोड़ 'न्यूज24' से जुड़े अखिलेश आनंद, संभालेंगे प्राइम टाइम बुलेटिन

'समाचार4मीडिया' के विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक, टीवी न्यूज की दुनिया का जाना-पहचाना चेहरा अखिलेश आनंद अब एक बार फिर 'न्यूज24' के साथ जुड़ गए हैं।

22 hours ago

इस बड़ी वजह से MIB ने न्यूज चैनलों की TRP पर चार हफ्तों के लिए लगाई रोक

फिलहाल यह व्यवस्था एक महीने के लिए लागू की जाएगी। इस दौरान न्यूज चैनल सामान्य रूप से प्रसारण करते रहेंगे, लेकिन उनकी दर्शक संख्या से जुड़े आंकड़े न तो मापे जाएंगे और न ही जारी किए जाएंगे।

15 hours ago