होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / दैनिक भास्कर ने किया दावा, राजा भैया ने कराई थी CO का हत्या!
दैनिक भास्कर ने किया दावा, राजा भैया ने कराई थी CO का हत्या!
सपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया एक बार फिर चर्चा में हैं। दरअसल हिंदी अखबार दैनिक भास्कर के डिजिटल विंग (dainikbhaskar.com) ने दावा किया है कि मार्च 2013 में यूपी के कुंडा में हुए पुलिस अफसर (सीओ) जियाउल हक के मर्डर केस में आरोपी पवन यादव ने हक की पत्नी को जेल से लेटर लिखा है, जिसकी एक्
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
सपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया एक बार फिर चर्चा में हैं। दरअसल हिंदी अखबार दैनिक भास्कर के डिजिटल विंग (dainikbhaskar.com) ने दावा किया है कि मार्च 2013 में यूपी के कुंडा में हुए पुलिस अफसर (सीओ) जियाउल हक के मर्डर केस में आरोपी पवन यादव ने हक की पत्नी को जेल से लेटर लिखा है, जिसकी एक्स्क्लूसिव कॉपी उसके पास है।
दरअसल इस लेटर में पवन ने सनसनीखेज खुलासा किया कहा है। इस लेटर में लिखा है कि हक का मर्डर राजा भैया के इशारे पर किया गया था। अखिलेश सरकार मंत्री राजा भैया का नाम पहले भी इस केस में आया था। तब उन्होंने इस्तीफा दे दिया था। क्लीन चिट मिलने के बाद वे फिर मंत्री बनाए गए।
भास्कर डॉट कॉम के पत्रकार रोहिताश्व मिश्रा ने ये स्टोरी फाइल की है। आजकल वे यूपी में चुनावों को देखते हुए भास्कर डॉट कॉम के लिए सक्रिय है। वैसे रोहिताश्व को रिसर्च, इन्वेस्टीगेशन और स्पेशल खबरों की रिपोर्टिंग का अच्छा अनुभव है। इससे पहले भी रोहिताश्व ने कुछ प्रभावी स्टोरीज की है जिसमें प्रमुख हैं- क्यों हुई कैबिनेट सेकेट्ररी दीपक सिंघल की विदाई, पाकिस्तान जाकर पहली बार दाऊद के सभी घरों की ग्राउंड रिपोर्ट एक्सक्लूसिव स्टोरी या देश के 6 बड़े मंदिरों में दान को लेकर की गई इन्वेस्टीगेटिव स्टोरी। मुकेश अम्बानी-गौतम अडाणी-अमिताभ बच्चन के डिफाल्टर रिश्तेदारों के नेक्सस की स्टोरी हो या फिर प्रसिडेंट की सैलरी से ज्यादा सरकारी ऑफिसर्स की सैलरी की स्पेशल स्टोरी आदि।
वेबसाइट के मुताबिक, पवन ने ये लेटर मारे गए सर्कल ऑफिसर जियाउल हक की पत्नी परवीन आजाद को लिखा है। इसी लेटर के बेस पर परवीन हाईकोर्ट में पिटीशन दायर करने वाली हैं।
लेटर में पवन ने लिखा, "...राजा भैया का हत्या में हाथ है.. सीओ साहब और सुरेश यादव को नन्हे सिंह ने ही गोली मारी है।.. नन्हें सिंह राजा भैया का मैनेजर और एक्स शूटर है.. इसी से राजा भैया लोगों को मरवाता है। सीओ साहब को भी इसी ने मारा है.. यही सच है.."
नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर पढ़िए दैनिक भास्कर की ये एक्सक्लूसिव खबर:
DB EXCLUSIVE: पुलिस अफसर की हत्या के आरोपी ने मंत्री राजा भैया पर आरोप लगाए
लेटर की प्रति:
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स