होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / यूपी की 'महाभारत' की कवरेज में 'समाचार प्लस' ने दिखाया दम, कुछ ऐेसे मारी बाजी
यूपी की 'महाभारत' की कवरेज में 'समाचार प्लस' ने दिखाया दम, कुछ ऐेसे मारी बाजी
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश में सियासी घमासान मचा हुआ है। बेशक चाचा-भतीजे में कलह सपा का अदंरुनी मामला है, लेकिन इसकी चर्चा लगभग हर खेमे में है। चाचा-भतीजे और भाई पर सबकी निगाहें बनी हुई हैं। मीडिया भी हर तरह से इस सियासी ड्रामे क
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश में सियासी घमासान मचा हुआ है। बेशक चाचा-भतीजे में कलह सपा का अदंरुनी मामला है, लेकिन इसकी चर्चा लगभग हर खेमे में है। चाचा-भतीजे और भाई पर सबकी निगाहें बनी हुई हैं। मीडिया भी हर तरह से इस सियासी ड्रामे को कवर करने में जुटा हुआ है। इसी मद्देनजर हिंदी रीजनल न्यूज चैनल समाचार प्लस ने सूबे की राजधानी में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।
आलम ये है कि चैनल ने इस चाचा-भतीजे-भाई के हाई वोल्टेज ड्रामे को कवर करने के लिए सूबे की राजधानी लखनऊ में 18 रिपोर्टर मैदान में उतार दिए हैं, जो पल-पल की खबर जनता तक पहुंचा रहे है।
यही वजह है कि कई राष्ट्रीय चैनल समाचार प्लस से तब कहीं दूर खड़े नजर आए जब सियासी भूचाल को रोकने के लिए सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह खुद मीडिया के सामने आए। लेकिन यहां अधिकांश चैनल नदारद दिखे, इस वजह से कई बड़े राष्ट्रीय चैनलों को समाचार प्लस की इस फुटेज को साझा करना पड़ा।
इस बारे में समाचार प्लस समूह के एग्जिक्यूटिव एडिटर प्रवीण साहनी ने बताया कि चूंकि ये यूपी के सियासत का बड़ा मसला
टीम की हौंसला अफजाई करते हुए प्रवीण कहते हैं कि आज कई राष्ट्रीय न्यूज चेैनलों ने जब हमारी फुटेज लेते हुए समाचार प्लस को अपनी स्क्रीन पर शेयर किया, तो ये एक तरह से हमारी टीम की पीठ थपथपाना जैसा ही है। कुछ राष्ट्रीय चैनलों पर समाचारप्लस की फुटेज आप नीचे स्क्रीनशॉट के जरिए देख सकते हैं...
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स