होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / पत्रकारों को सम्मानित करने को लेकर प्रेस काउंसिल ने आवेदन की तारीख बढ़ाई...
पत्रकारों को सम्मानित करने को लेकर प्रेस काउंसिल ने आवेदन की तारीख बढ़ाई...
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। राष्ट्रीय स्तर पर पत्रकारों को सम्मानित करने के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने आवेदन आमंत्रित किए हैं, जिसकी अंतिम तारीख बढ़ाकर अब 30 सितंबर, 2016 शाम 5 बजे तक कर दी है। 16 नवम्बर, 2016 को आयोजित होने वा
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
राष्ट्रीय स्तर पर पत्रकारों को सम्मानित करने के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने आवेदन आमंत्रित किए हैं, जिसकी अंतिम तारीख बढ़ाकर अब 30 सितंबर, 2016 शाम 5 बजे तक कर दी है।
16 नवम्बर, 2016 को आयोजित होने वाले प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया के स्वर्ण जयन्ती समारोह के अवसर पर उत्कृष्ट पत्रकारिता करने वाले पत्रकारों को नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। इसी दिन प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया अपने स्थापना के 50 वर्ष पूरे कर रही है।
यह सम्मान इस स्वर्ण जयन्ती के उपलक्ष्य में पत्रकारिता के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान करने वाले पत्रकारों, फोटोग्राफर्स, स्वतंत्र पत्रकारों (जो पत्रकारिता के विभिन्न क्षेत्रों में अपना योगदान दे रहे हैं) को दिया जाएगा।
अधिका जानकारी और आवेदन के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट www.presscouncil.nic.in पर जाएं।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स