होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / CMO League: मशहूर लेखक अमीश त्रिपाठी ने बताया, मार्केटिंग के लिए जरूरी है इमोशनल कनेक्शन

CMO League: मशहूर लेखक अमीश त्रिपाठी ने बताया, मार्केटिंग के लिए जरूरी है इमोशनल कनेक्शन

समाचार4मीडिया ब्‍यूरो ।। दैनिक भास्कर द्वारा प्रस्तुत एक्‍सचेंज4मीडिया (exchange4media) की सीएमओ लीग (CMO League) के छठे एडिशन में शामिल लोगों को मार्केटिंग (Marketing) और कहानी कहने की कला (art of story-telling) का खूबसूरत मिश्रण देखने को मिला। इसमें जाने-माने भारतीय लेखक अमीश त्रिपाठी ने मार्केटिंग के लिए रणनीति बनाते समय लो

समाचार4मीडिया ब्यूरो 10 years ago

समाचार4मीडिया ब्‍यूरो ।। दैनिक भास्कर द्वारा प्रस्तुत एक्‍सचेंज4मीडिया (exchange4media) की सीएमओ लीग (CMO League) के छठे एडिशन में शामिल लोगों को मार्केटिंग (Marketing) और कहानी कहने की कला (art of story-telling) का खूबसूरत मिश्रण देखने को मिला। इसमें जाने-माने भारतीय लेखक अमीश त्रिपाठी ने मार्केटिंग के लिए रणनीति बनाते समय लोगों (audience) से भावनात्‍मक रूप से जुड़ने की आवश्‍यकता पर बल दिया। उन्‍होंने ‘how researching for an ad campaign to death’ विषय पर भी अपने विचार व्‍य‍क्‍त किए और बताया कि यह ब्रैंड पर विपरीत प्रभाव भी डाल सकता है। मार्केटिंग के पीछे छिपे विज्ञान के बारे में त्रिपाठी ने कहा, ‘मार्केटिंग विज्ञान और आर्ट का मिला-जुला रूप है। मार्केटिंग को किसी एक नियम में नहीं बांधा जा सकता है और इसका अपना ही सिद्धांत होता है। यदि यह पूरे बिजनेस की रणनीति पर काम नहीं करता है तो इसका कोई फायदा नहीं है। इसलिए, प्रत्‍येक मार्केटिंग प्रमुख और मार्केटर का सिद्धांत बिल्‍कुल स्‍पष्‍ट होना चाहिए। लेकिन यदि हम वैज्ञानिक दृष्टिकोण पर ज्‍यादा जाएं तो हमने देखा है कि कैंपेन खत्‍म ही हो जाता है और यह कैंपेन फिर आगे नहीं बढ़ता है।’ त्रिपाठी ने कहा, ‘लोग आमतौर पर इस बात को भूल जाएंगे आपने उन्‍हें क्‍या बताया लेकिन वे यह कभी नहीं भूलते कि आपने उन्‍हें किस तरह का अहसास कराया। किसी भी ब्रैंड से लोगों का जुड़ाव भावनात्‍मक होता है। यह मार्केटिंग का मूलभूत सिद्धांत है। यदि हम यह भूल गए तो हम मार्केटिंग की मूल बात भूल जाते हैं।’ अपनी किताब के लिए अपनाई गई क्रिएटिव मार्केटिंग रणनीति के बारे में उन्‍होंने बताया, ‘द इम्मॉरटल्स ऑफ मेलुहा’ (The Immortals of Meluha) मेरी पहली किताब थी और इसके बिजनेस की हालत ऐसी थी कि किसी भी पब्लिशर्स ने इसे प्रोत्‍साहित नहीं किया। इसलिए सबसे पहली दिक्‍कत तो यह थी कि अपनी किताब को लोगों के नोटिस में लाया जाए। इसके लिए मैंने एक पॉवर पॉइंट प्रजेंटेशन तैयार किया और विभिन्‍न बुकस्‍टोरी की श्रंखला जैसे क्रॉसवर्ड (Crossword) और लैंडमार्क (Landmark) आदि के पास गया। वे सभी लोग मेरे आइडिया से आसानी से सहमत हो गए। इनमें एक आयडिया यह था कि मैंने उन्‍हें एक बुकलेट दी जिसमें मेरी किताब का पहला चैप्‍टर था और मैंने उनसे इसे कैश काउंटर पर डिस्‍प्‍ले करने को कहा, ताकि ग्राहक उसे मुफ्त में ले सकें। इस बात की पूरी संभावना थी कि कई लोग इसे उठा लेंगे और लोगों ने ऐसा किया भी। जब उन्‍हें किताब का पहला चैप्‍टर बहुत अच्‍छा लगा तो वे स्‍टोर पर वापस गए और किताब के बारे में पूछा। हमने इस चैप्‍टर को किताब से दो हफ्ते पहले ही लॉन्‍च कर दिया था। ऐसे में स्‍टोर पर किताब खरीदने के लिए लोगों की भीड़ जुटने लगी और उन्‍होंने इसकी लॉन्चिंग से पहले ही अपने ऑर्डर बुक कर दिया। इस तरीके से हमें अच्‍छा डिस्‍प्‍ले मिल गया। इस आइडिया ने इसलिए इतना काम किया क्‍योंकि पहली बार किसी ने इस तरह का प्रयास किया था।’ क्रिएटिव मार्केटिंग की रणनीति के बारे में उन्‍होंने कहा, ‘बुक के विजुअल इफेक्‍ट और भावनाओं को लोगों तक पहुंचाने के लिए हमने एक ट्रेलर फिल्‍म भी लॉन्‍च की। हमने एक मॉडल को लिया। हमने कुछ स्‍पेशल इफेक्‍ट्स डालते हुए क्रोमा स्‍क्रीन के सामने शूटिंग की और तौफीक कुरैशी का म्‍यूजिक उसमें शामिल किया और इसके बाद उसे यूट्यूब पर अपलोड कर दिया। मेरी अगली किताब द सीक्रेट ऑफ नागाज (Secret of the Nagas) के लिए हमने ज्‍यादा पैसे लगाकर प्रोफेशनल ट्रेलर फिल्‍म बनाई और इसे रा-वन (Ra-One) मूवी के साथ मूवी स्‍क्रीन पर रिलीज कर दिया। इसका नतीजा यह हुआ कि किताब तेजी से बिकनी शुरू हो गई और इसकी बिक्री उससे ज्‍यादा हो गई जितनी ‘द इम्मॉरटल्स ऑफ मेलुहा’ तब तक डेढ़ साल में बिकी थी। इसके बाद ‘द ओथ ऑफ द वायुपुत्राज’ (Oath of the Vayuputras) लॉन्‍च हुई। यह किताब इतना रेवेन्‍यू कमा रही थी जितनी कोई मध्‍यम आकार की बॉलिवुड मूवी कमाती है। इसलिए हमने इसे ऑरिजनल साउंड ट्रैक पर मशहूर गायक जैसे सोनू निगम, बिक्रम घोष जैसे गायकों को साथ लेकर म्‍यूजिक विडियो तैयार किया और इस विडियो को टीवी चैनल्‍स जैसे एमटीवी (MTV) पर चलाया। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि बिजनेस की रणनीति में मार्केटिंग कितना बड़ा काम करती है।’

 

 

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

‘TV9’ से सौरव भट्टाचार्जी का इस्तीफा, जल्द जुड़ेंगे Zee Media से

12 मार्च इस संस्थान में उनका आखिरी कार्यदिवस था। बता दें कि हमारी सहयोगी वेबसाइट ‘एक्सचेंज4मीडिया’ (e4m) ने पिछले महीने ही खबर दी थी कि सौरव भट्टाचार्जी जल्द ही ‘टीवी9’ से अलग हो सकते हैं।

1 day ago

‘टीवी टुडे नेटवर्क’ पहुंचे विवेक मक्कड़, मिली यह बड़ी जिम्मेदारी

विवेक मक्कड़ इससे पहले ‘एनडीटीवी’ (NDTV) समूह में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे। उन्हें सितंबर 2025 में ‘एनडीटीवी इंडिया’ में नेशनल रेवेन्यू हेड के पद पर नियुक्त किया गया था।

2 days ago

बदल जाएगा 'Eros इंटरनेशनल मीडिया' का नाम, शेयरधारकों ने इन तीन प्रस्तावों को दी मंजूरी

भारतीय फिल्म प्रॉडक्शन व डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी इरोज इंटरनेशनल मीडिया लिमिटेड के शेयरधारकों ने तीन अहम प्रस्तावों को भारी बहुमत से मंजूरी दे दी है।

2 days ago

@40 साल: मीडिया स्ट्रैटजी को दिशा दे रहे शशि सिन्हा के सफर पर एक नजर

मीडिया इंडस्ट्री के दिग्गज नेता शशि सिन्हा को उनके लगभग चार दशकों लंबे करियर के लिए सम्मानित किया जा रहा है।

3 days ago

DCDFC स्कीम के लिए 232 करोड़ का बजट, अब तक 156 करोड़ खर्च: MIB

सूचना-प्रसारण मंत्रालय ने चालू वित्त वर्ष 2025–26 में फिल्म कंटेंट के विकास और प्रचार के लिए 232.46 करोड़ रुपये का बजट तय किया है।

3 days ago


बड़ी खबरें

इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में अनिल अग्रवाल: भारत में संसाधनों की कमी नहीं

इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने कहा कि भारत के पास सोना, कॉपर, बॉक्साइट और तेल-गैस जैसे संसाधनों की कमी नहीं है, जरूरत सिर्फ उत्पादन बढ़ाने की है।

1 day ago

इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में बोले अमेरिकी राजदूत: भारत अहम साझेदार

इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने भारत-अमेरिका संबंधों को असाधारण बताया। उन्होंने कहा कि मोदी और ट्रंप के व्यक्तिगत तालमेल से समझौते को आगे बढ़ाने में मदद मिली।

1 day ago

इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में जॉर्डन के राजदूत: पश्चिम एशिया का नक्शा बदलने की बातें बकवास

इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में जॉर्डन के राजदूत यूसुफ अब्दुल गनी ने कहा कि पश्चिम एशिया में स्थिरता केवल संवाद से ही संभव है। उन्होंने क्षेत्र का नक्शा बदलने की चर्चाओं को बकवास बताया।

1 day ago

क्या ‘जी मीडिया’ में जारी रहेगा अनुराग मुस्कान का सफर? जानिए क्यों हो रही है चर्चा

अनुराग मुस्कान ने मई 2024 में ‘जी मीडिया’ जॉइन किया था। वह लंबे समय से ‘जी न्यूज’ पर शाम पांच बजे प्रसारित होने वाले चर्चित डिबेट शो ‘ताल ठोक के’ और रात आठ बजे ‘देशहित’ को होस्ट कर रहे हैं।

1 day ago

‘लक्ष्य पिच बेस्ट CMO अवॉर्ड्स 2026’ में मार्केटिंग जगत के दिग्गजों को मिला सम्मान

मार्केटिंग, मीडिया और ऐडवर्टाइजिंग की दुनिया के बड़े-बड़े नाम एक जगह जमा हुए, ताकि उन मार्केटिंग लीडर्स को सम्मान दिया जाए जिन्होंने ब्रैंड्स को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है।

1 day ago