होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / अखिलेश राज में पुलिस की फिर दिखी गुंडागर्दी, संपादक के मुंह में पहले उड़ेली शराब, फिर की पिटाई

अखिलेश राज में पुलिस की फिर दिखी गुंडागर्दी, संपादक के मुंह में पहले उड़ेली शराब, फिर की पिटाई

उत्तर प्रदेश में सभी राजनीति पार्टियां आगामी चुनाव की तैयारियों में जुट गईं हैं। सत्ता हो या विपक्ष हर कोई जीत की जुगत में लगा हुआ है। सत्ता पक्ष यानी अखिलेश सरकार तो एक कदम आगे निकलकर अपने पारिवारिक झगड़ों में फंस गई है। इन दिनों यूपी को लेकर कहीं भी भी, कैसी भी चर्चा हो, सबसे पहले यहां की कानून व्यवस्था और अपराध नि

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

उत्तर प्रदेश में सभी राजनीति पार्टियां आगामी चुनाव की तैयारियों में जुट गईं हैं। सत्ता हो या विपक्ष हर कोई जीत की जुगत में लगा हुआ है। सत्ता पक्ष यानी अखिलेश सरकार तो एक कदम आगे निकलकर अपने पारिवारिक झगड़ों में फंस गई है। इन दिनों यूपी को लेकर कहीं भी भी, कैसी भी चर्चा हो, सबसे पहले यहां की कानून व्यवस्था और अपराध नियंत्रण पर पुलिस की नाकामयाबियों का जिक्र होता है। जहां एक ओर सरकार और सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी से जुड़े तत्व यह कहते नहीं थकते कि सरकार ने अपराध नियंत्रण के लिए 1090 वीमेन हेल्पलाइन, आधुनिक पुलिस कंट्रोल रूम,  डायल 100 जैसी तमाम व्यवस्थाएं की हैं, जो कानून व्यवस्था दुरस्त करने में मददगार साबित होगी, तो वहीं दूसरी ओर कानून के रक्षक ही कानून का मजाक उड़ाते दिखते हैं। इसका एक उदाहरण यूपी के एटा में देखने को मिला, जब एक स्थानीय  अखबार के पत्रकार पर पुलिस की बर्बरता का एक नमूना देखने को मिला।

यह घटना अपने आप में ही यहां की कानून व्यवस्था पर हजारों सवाल खड़े करती है, लेकिन फिर भी इसकी सुध लेने वाला कोई नहीं है, क्योंकि सूबे में अगले चुनाव होने हैं और सभी पार्टियों इसकी तैयारियों में जुटी हैं। उनके पास बिलकुल भी समय नहीं है कि वे राजनीति से बाहर निकलकर कानून व्यवस्था की मौजूदा हालात को समझें।

एटा में एक महिला की मदद के लिए जब स्थानीय अखबार के एक वरिष्ठ पत्रकार ने पुलिस से मदद मांगी तो, उसे ही अस्पातल पहुंचा दिया गया।

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक खबर के मुताबिक, स्थानीय दैनिक अखबार मनसुख टाइम्स के संपादक बब्लू चक्रवर्ती ने एक औरत के सिर से खून बहता देख जब उसकी मदद करने के लिए पुलिस वालों से कहा तो उन्होंने पहले तो जबरन पत्रकार के मुंह में कच्ची शराब उड़ेल दी और फिर उसकी पिटाई कर दी।

दरअसल जिस समय पत्रकार उनके पास मदद की गुहार लगाने गया था, उस समय सभी पुलिसकर्मी थाने में शराब पी रहे थे।

टाइम्स ऑफ इंडिया को पीड़ित पत्रकार ने बताया कि यह घटना रविवार रात 9:15  की है, जब वह अपना काम खत्म कर ऑफिस से घर जा रहा था, कि तभी उसने कोतवाली नगर थाना के परिसर में एक महिला को देखा, जिसके सिर से बहुत तेजी से खून बह रहा है था।

पत्रकार ने दरियादिली दिखाते हुए जब उस महिला से हादसे के बारे में पूछा तो उसने पुलिस की बर्बरता की कहानी सुनाई। बात सुनने के बाद पत्रकार ने वहां मौजूद पुलिसवालों से महिला मदद करने और अस्पताल ले जाने को कहा ताकि महिला का खून बंद हो सके। लगभग 20 मिनट तक पुलिसवालों ने पत्रकार को कोई जवाब नहीं दिया। लेकिन इसके बाद दो कॉन्स्टेबल अपने हाथों में कच्ची शराब से भरा ग्लास से लेकर केबिन में आए और पत्रकार से उसके बारे में पूछताछ शुरू की। पुलिसकर्मी इस कदर नशे में धुत थे कि उन्होंने पत्रकार द्वारा महिला की मदद किए जाने की बात को अनसुना कर दिया।

पीड़ित पत्रकार ने कहा, ‘उनके इस तरह के व्यवहार को देखकर जब मैंने उन्हें फोन पर उनके सीनियर अधिकारियों से उनके बारे ये सब बताने की बात कही तो उन कॉन्स्टेबल ने 6 पुलिसकर्मी को बुला लिया और इसके बाद हर कोई मुझे गाली देने लगा। इतना ही नहीं उन लोगों ने इसके बाद लात-घूसों से मेरी पिटाई करनी शुरू कर दी। उन लोगों कच्ची शराब मेरे मुंह में उड़ेल दी। इसके बाद मैंने एक अपने पत्रकार मित्र को वहां बुलाया, जिसने मुझे अस्पताल पहुंचाया।

सोमवार सुबह, पीड़ित पत्रकार ने घटना की शिकायत लिखित में एसएसपी अजय शंकर राय से की। उन्होंने पीड़ित पत्रकार को इस मामले की जांच और कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया।

एटा जिले के एसपी बिसर्जन सिंह यादव ने मामले का संज्ञान लेते हुए TOI को बताया कि दोनों कॉन्स्टेबल्स ने पत्रकार पर हमला किया था, इसलिए उन्हें पुलिस लाइन भेज दिया गया। फिलहाल मामले की जांच चल रही है। बताया गया है कि दोनों कॉन्स्टेबल्स को लाइनहाजिर किया गया है।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: मीडिया इंडस्ट्री के बदलावों के बीच मजबूत पहचान बना चुके हैं विकास खनचंदानी

मीडिया इंडस्ट्री जिस तेजी से बदल रही है, उसमें बहुत कम ऐसे लीडर हैं जिन्होंने इन बदलावों को उतनी साफ रणनीति और लचीलापन के साथ संभाला है जितना विकास खनचंदानी ने किया है।

1 day ago

NDTV से इस्तीफे के बाद अब टाइम्स ग्रुप में बड़ी जिम्मेदारी संभाल सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के रूप में एनडीटीवी जॉइन किया था। एनडीटीवी से पहले वह टाइम्स नेटवर्क में सीनियर वाइस प्रेजिडेंट और नेशनल हेड (ब्रैंडेड कंटेंट) के पद पर थे।

2 days ago

Hoopr में इस बड़े पद से अलग हुईं वितस्ता कौल, नई दिशा में बढ़ाएंगी कदम

यहां अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने Hoopr की मार्केटिंग स्ट्रैटेजी को आकार देने और क्रिएटर व ब्रैंड इकोसिस्टम में इसकी मजबूत पहचान बनाने में अहम भूमिका निभाई।

2 days ago

‘दि इकोनॉमिक टाइम्स’ ब्रैंड की डायरेक्टर शानू सिंह ने दिया इस्तीफा

शानू सिंह ने बेनेट कोलमैन एंड कंपनी (BCCL) में ‘दि इकोनॉमिक टाइम्स’ ब्रैंड की डायरेक्टर पद से इस्तीफा दे दिया है।

2 days ago

कॉनकोर के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर राजीव भारद्वाज बने प्रसार भारती में मेंबर

भारतीय कंटेनर निगम लिमिटेड यानी कि 'कॉनकोर' के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर (HR) राजीव भारद्वाज को अब प्रसार भारती में मेंबर (पर्सनल) नियुक्त किया गया है।

2 days ago


बड़ी खबरें

सन टीवी नेटवर्क का बड़ा फैसला, शेयरधारकों के लिए इंटरिम डिविडेंड का किया ऐलान

मीडिया कंपनी सन टीवी नेटवर्क ने अपने शेयरधारकों के लिए इंटरिम डिविडेंड (लाभांश) देने का ऐलान किया है।

1 day ago

पीएम 9 मार्च को पोस्ट बजट वेबिनार को करेंगे संबोधित, AVGC-क्रिएटर इकोनॉमी पर होगी चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 मार्च को बजट के बाद आयोजित एक खास वेबिनार को संबोधित करेंगे।

1 day ago

जर्मन मीडिया कंपनी Axel Springer खरीदेगी 'टेलीग्राफ मीडिया ग्रुप', £575 मिलियन में हुई डील

जर्मनी की बड़ी मीडिया कंपनी एक्सल स्प्रिंगर (Axel Springer) ने ब्रिटेन के मशहूर अखबार समूह Telegraph Media Group (TMG) को खरीदने का समझौता कर लिया है।

1 day ago

जन्मदिन विशेष: मीडिया इंडस्ट्री के बदलावों के बीच मजबूत पहचान बना चुके हैं विकास खनचंदानी

मीडिया इंडस्ट्री जिस तेजी से बदल रही है, उसमें बहुत कम ऐसे लीडर हैं जिन्होंने इन बदलावों को उतनी साफ रणनीति और लचीलापन के साथ संभाला है जितना विकास खनचंदानी ने किया है।

1 day ago

जन्मदिन विशेष: रणनीतिक सोच व दमदार ब्रैंडिंग है शुभ्रांशु सिंह की खास पहचान

आज जन्मदिन के मौके पर शुभ्रांशु सिंह को एक अनुभवी मार्केटिंग लीडर के रूप में याद किया जा रहा है। उन्हें ब्रैंड व मार्केटिंग इकोसिस्टम की तेज रणनीतिक सोच रखने वाली प्रमुख आवाजों में गिना जाता है।

1 day ago