होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / टीवी एंकर अभिज्ञान प्रकाश की इस खूबी से क्या आप वाकिफ हैं...
टीवी एंकर अभिज्ञान प्रकाश की इस खूबी से क्या आप वाकिफ हैं...
अभिज्ञान प्रकाश ।। टीवी पर पत्रकार पॉलिटिकल, क्राइम, बॉलिवुड, मनोरंजन, खेल जगत आदि से जुड़ी खबरों के बारे में जानकारी देते नजर आते हैं, और पत्रकारों का यही एक चेहरा आमजन के बीच उभरता है। लेकिन यहां आपको बता दें कि कई पत्रकारों की अपनी एक खूबी भी होती है, जो शायद
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
टीवी पर पत्रकार पॉलिटिकल, क्राइम, बॉलिवुड, मनोरंजन, खेल जगत आदि से जुड़ी खबरों के बारे में जानकारी देते नजर आते हैं, और पत्रकारों का यही एक चेहरा आमजन के बीच उभरता है। लेकिन यहां आपको बता दें कि कई पत्रकारों की अपनी एक खूबी भी होती है, जो शायद कहीं न कहीं खबरों के पीछे भागते इस दौर में दब जाती है। कुछ इस तरह की एक खूबी है एनडीटीवी के सीनियर एग्जिक्यूटिव एडिटर अभिज्ञान प्रकाश की, जो आज पत्रकारिता जगत का जाना-माना नाम है।
मीडिया जगत में अभिज्ञान प्रकाश एक ऐसी शख्सियत बन चुके हैं जो अपने बेवाक अंदाज और जबरदस्त भाषा शैली के लिए जाने जाते हैं। अभिज्ञान प्रकाश के बारे में शायद ही कोई जानता हो कि उन्हें संगीत से बेहद लगाव है। वे न केवल संगीत की बुनियादी जानकारी रखते हैं बल्कि भारती शास्त्री संगीत के छात्र भी रह चुके हैं।
वैसे तो अभिज्ञान को राजनैतिक विश्लेषण का अच्छा जानकार माना जाता है, लेकिन जब एनडीटीवी में ‘एनडीटीवी यूथ फ़ॉर चेंज कॉन्क्लेव’ के विषय पर लेकर चर्चा हुई, तो उन्होंने इस कॉन्क्लेव में बदलते दौर में बदलता संगीत का मुद्दा चुना और इस पर चर्चा की।
यहां देखें ‘एनडीटीवी यूथ फ़ॉर चेंज कॉन्क्लेव’:
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स