होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / दशहरा पर दिल्ली में दस्तक देगा इस बड़े समूह का ये दैनिक अखबार...
दशहरा पर दिल्ली में दस्तक देगा इस बड़े समूह का ये दैनिक अखबार...
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। जी समूह ग्रुप ने अपने मुंबई स्थित अंग्रेजी अखबार ‘डीएनए’ को देश की राजधानी दिल्ली में भी शुरू की तैयारी कर ली है। इसकी घोषणा डीएनए की कंटेंट एडवाइजर श्रेयसी गोयनका ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए की है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
जी समूह ग्रुप ने अपने मुंबई स्थित अंग्रेजी अखबार ‘डीएनए’ को देश की राजधानी दिल्ली में भी शुरू की तैयारी कर ली है। इसकी घोषणा डीएनए की कंटेंट एडवाइजर श्रेयसी गोयनका ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए की है।
Delhi... DNA an English Daily from Mumbai makes it's debut in your city on October 11th.We are counting on your support.??
— Shreyasi Goenka (@anvivud) October 4, 2016
घटनाक्रम से जुड़े स्रोतों के मुताबिक, इस अंग्रेजी दैनिक की कीमत 10 रुपए होगी और यह सब्सक्रिप्शन मॉडल पर नहीं बेचा जाएगा।
उल्लेखनीय है कि, 32-पेज का यह अखबार 1 से 1.25 लाख प्रतियों और विभिन्न कंटेंट के साथ 11 अक्टूबर को यानी दशहरा के दिन दिल्ली की मार्केट में दस्तक देगा।
ऐसी चर्चा है कि इस अखबार के एडिटर-इन-चीफ रोहित गांधी होंगे। गौरतलब है कि गांधी अभी जी समूह के अंग्रेजी न्यूज चैनल WION News की भी कमान संभाल रहे है।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स