होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / डिश टीवी ने अपने प्लेटफॉर्म पर जोड़े 32 और नए चैनल...
डिश टीवी ने अपने प्लेटफॉर्म पर जोड़े 32 और नए चैनल...
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय (एचआरडी) द्वारा शुरू किए गए 32 नए शैक्षणिक चैनलों को डीटीएच ऑपरेटर डिश टीवी ने अपने प्लेटफॉर्म पर जोड़ा है, जिसके साथ ही डिश टीवी के कुल चैनलों की गिनती 585 हो गई है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय (एचआरडी) द्वारा शुरू किए गए 32 नए शैक्षणिक चैनलों को डीटीएच ऑपरेटर डिश टीवी ने अपने प्लेटफॉर्म पर जोड़ा है, जिसके साथ ही डिश टीवी के कुल चैनलों की गिनती 585 हो गई है।
डिश टीवी ने दावा किया है कि उसकी यह संख्या अन्य डीटीएच प्लेटफॉर्म के मुकाबले सबसे अधिक है।
डिश टीवी के सीईओ अरुण कपूर ने कहा, ‘हम टीवी के माध्यम से शिक्षा के प्रसार के लिए सरकार की पहल का समर्थन करते हैं और हमें खुशी है कि मानव संसाधन विकास मंत्रालय के ये शैक्षणिक चैनल हमारे सभी ग्राहकों के लिए उपलब्ध हैं। हमें गर्व है और साथ ही हम संतुष्ट भी हैं कि हम अपने प्लेटफॉर्म पर 585 चैनलों और सेवाओं की पेशकश का एक नया मील का पत्थर हासिल कर रहे हैं।’
बता दें कि, डिश टीवी और जिंग पर ये शैक्षणिक चैनल 2001 से 2032 नंबर पर उपलब्ध हैं। इन 32 चैनलों का उद्देश्य, जामिया मिलिया इस्लामिया, पंजाबी यूनिवर्सिटी, इग्नू, कश्मीर यूनिवर्सिटी और अन्य प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों जैसे केंद्रीय विश्वविद्यालयों द्वारा डिजाइन किया गया उच्च गुणवत्ता वाला शैक्षणिक कंटेंट प्रदान करना है।
इस सेवा के तहत प्रतिष्ठित आईआईटी जैसे शीर्ष के संस्थानों से लाइव क्लासरूम का भी प्रसारण होगा।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स