होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / मशहूर शेफ संजीव कपूर के चैनल की इस मीडिया ग्रुप के साथ टूटी पार्टनरशिप
मशहूर शेफ संजीव कपूर के चैनल की इस मीडिया ग्रुप के साथ टूटी पार्टनरशिप
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। इस साल मई में, डिस्कवरी कम्युनिकेशंस और फूड-फूड ने ये घोषणा की थी कि डिस्कवरी कम्युनिकेशंस ने शेफ संजीव कपूर के टीवी चैनल ‘फूड-फूड’ में बहुमत हिस्सेदारी खरीद ली है। हालांकि अब खबर है कि यह पार्टनरशिप अब
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
इस साल मई में, डिस्कवरी कम्युनिकेशंस और फूड-फूड ने ये घोषणा की थी कि डिस्कवरी कम्युनिकेशंस ने शेफ संजीव कपूर के टीवी चैनल ‘फूड-फूड’ में बहुमत हिस्सेदारी खरीद ली है।
हालांकि अब खबर है कि यह पार्टनरशिप अब टूट गई है। एक्सचेंज4मीडिया को मिले कंपनी स्टेटमेंट में डिस्कवरी कम्युनिकेशंस ने कहा, ‘इस समय हम सिर्फ यह कह सकते हैं कि हम फूड-फूड के साथ अब पार्टनरशिप नहीं कर रहे हैं, जिसकी घोषणा इस साल की शुरुआत गई थी। डिस्कवरी के लिए भारत हमेशा प्रमुख वैश्विक स्तरीय बाजार रहा है और हम हमेशा ही अवसरों की तलाश करते रहेंगे ताकि हम यहां अपने कारोबार का विस्तार कर सकें और अपने निवेश के रणनीतिक विकास में तेजी ला सकें।
हालांकि इस मामले में जब फूड-फूड से एक्सचेंज4मीडिया ने संपर्क किया गया तो अभी तक उनसे कोई जवाब नहीं मिला है।
बता दें कि ‘फूड-फूड’ चैनल टर्मेरिक विजन कंपनी द्वारा साल 2011 में लॉन्च किया गया था।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स