होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / जानिए, आखिर क्यों अपने मुद्दे से भटक गया डीडी का ये चैनल...

जानिए, आखिर क्यों अपने मुद्दे से भटक गया डीडी का ये चैनल...

<p style="text-align: justify;"><strong>समाचार</strong><strong>4</strong><strong>मी‍डिया ब्यूरो ।।</strong></p> <p style="text-align: justify;">जम्‍मू-कश्‍मीर में दूरदर्शन के 24घंटे चलने वाले चैनल 'डीडी कशीर' (DD Kashir) ने छह वर्षों से कोई भी सांस्‍कृतिक कार्यक्रम (cultural programme) प्रस्‍तुत नहीं किया है। ‘इंडियन एक्‍सप्रेस’ में छपी एक खबर के

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मी‍डिया ब्यूरो ।।

जम्‍मू-कश्‍मीर में दूरदर्शन के 24घंटे चलने वाले चैनल 'डीडी कशीर' (DD Kashir) ने छह वर्षों से कोई भी सांस्‍कृतिक कार्यक्रम (cultural programme) प्रस्‍तुत नहीं किया है। ‘इंडियन एक्‍सप्रेस’ में छपी एक खबर के अनुसार, इस पर न्‍यूज, इंटरव्‍यू और एजुकेशनल शो का लगातार प्रसारण किया जा रहा है। हालां‍कि इसकी लॉन्चिंग कश्‍मीर के कल्‍चर को प्रमोट करने और पाकिस्‍तानी प्रचार-प्रसार को जवाब देने के लिए की गई थी। फिलहाल इस पर प्रसारित होने वाले ज्‍यादातर कार्यक्रम 'डीडी उर्दू' और 'डीडी किसान' चैनल से लिए जाते हैं।

चैनल के साथ बतौर गायक जुड़े हुए परवीन आजाद ने ‘इंडियन एक्‍सप्रेस को बताया, ‘चैनल पर आखिरी कल्‍चरल प्रोग्राम के रूप में वर्ष 2012 में ईद पर स्‍पेशल एपिसोड किया गया था।’

डीडी कशीर के साथ प्रॉड्यूसर के रूप में कार्यरत आयश आरिफ का कहना है, ‘वर्ष 2000 में तत्‍कालीन सूचना एवं प्रसारण मंत्री अरुण जेटली ने इसकी लॉन्चिंग के समय आश्‍वासन दिया था कि डीडी कशीर कश्‍मीर के कल्‍चर को प्रमोट करेगा और क्षेत्र की प्रतिभाओं को एक मंच प्रदान करेगा।’

वहीं चैनल के प्रोग्राम प्रमुख (Head of Programmes) जीडी ताहिर का कहना है, ‘हमारे पास इनहाउस प्रोग्राम भी हैं लेकिन हम कोई भी कल्‍चर शो नहीं बनाते हैं। वर्ष 2009 में 104 प्रोग्राम अप्रूव्‍ड हुए थे लेकिन इनमें से कोई भी अभी तक चालू नहीं हुआ है।’

उन्‍होंने बताया, ‘वर्ष 2014 में आई बाढ़ में चैनल की डिजिटल लाइब्रेरी नष्‍ट हो चुकी है, इसलिए हम दशकों पुराने शो को चला रहे हैं, जिनका आज के परिप्रेक्ष्‍य में कोई मतलब नहीं है।’

वहीं श्रीनगर के दूरदर्शन केंद्र के एक वरिष्‍ठ अधिकारी का कहना था, ‘हमारे पास सिर्फ कुछ ही कार्यक्रम होने के पीछे कई कारण है। इनमें सबसे बड़ा कारण तो यही है कि हमारे पास फंड की काफी कमी है, इसके अलावा हमारे पास स्‍टाफ भी काफी कम है।’

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

NDTV से इस्तीफे के बाद अब टाइम्स ग्रुप में बड़ी जिम्मेदारी संभाल सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के रूप में एनडीटीवी जॉइन किया था। एनडीटीवी से पहले वह टाइम्स नेटवर्क में सीनियर वाइस प्रेजिडेंट और नेशनल हेड (ब्रैंडेड कंटेंट) के पद पर थे।

16 hours ago

Hoopr में इस बड़े पद से अलग हुईं वितस्ता कौल, नई दिशा में बढ़ाएंगी कदम

यहां अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने Hoopr की मार्केटिंग स्ट्रैटेजी को आकार देने और क्रिएटर व ब्रैंड इकोसिस्टम में इसकी मजबूत पहचान बनाने में अहम भूमिका निभाई।

16 hours ago

‘दि इकोनॉमिक टाइम्स’ ब्रैंड की डायरेक्टर शानू सिंह ने दिया इस्तीफा

शानू सिंह ने बेनेट कोलमैन एंड कंपनी (BCCL) में ‘दि इकोनॉमिक टाइम्स’ ब्रैंड की डायरेक्टर पद से इस्तीफा दे दिया है।

18 hours ago

कॉनकोर के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर राजीव भारद्वाज बने प्रसार भारती में मेंबर

भारतीय कंटेनर निगम लिमिटेड यानी कि 'कॉनकोर' के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर (HR) राजीव भारद्वाज को अब प्रसार भारती में मेंबर (पर्सनल) नियुक्त किया गया है।

1 day ago

शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुई YAAP Digital Limited

डिजिटल मार्केटिंग कंपनी YAAP Digital Limited ने शेयर बाजार में अपना डेब्यू कर लिया है। कंपनी NSE Emerge प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुई है और इस प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध होने वाली यह 717वीं कंपनी बन गई है।

1 day ago


बड़ी खबरें

सन टीवी नेटवर्क का बड़ा फैसला, शेयरधारकों के लिए इंटरिम डिविडेंड का किया ऐलान

मीडिया कंपनी सन टीवी नेटवर्क ने अपने शेयरधारकों के लिए इंटरिम डिविडेंड (लाभांश) देने का ऐलान किया है।

1 hour ago

पीएम 9 मार्च को पोस्ट बजट वेबिनार को करेंगे संबोधित, AVGC-क्रिएटर इकोनॉमी पर होगी चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 मार्च को बजट के बाद आयोजित एक खास वेबिनार को संबोधित करेंगे।

1 hour ago

इस बड़ी वजह से MIB ने न्यूज चैनलों की TRP पर चार हफ्तों के लिए लगाई रोक

फिलहाल यह व्यवस्था एक महीने के लिए लागू की जाएगी। इस दौरान न्यूज चैनल सामान्य रूप से प्रसारण करते रहेंगे, लेकिन उनकी दर्शक संख्या से जुड़े आंकड़े न तो मापे जाएंगे और न ही जारी किए जाएंगे।

16 hours ago

जर्मन मीडिया कंपनी Axel Springer खरीदेगी 'टेलीग्राफ मीडिया ग्रुप', £575 मिलियन में हुई डील

जर्मनी की बड़ी मीडिया कंपनी एक्सल स्प्रिंगर (Axel Springer) ने ब्रिटेन के मशहूर अखबार समूह Telegraph Media Group (TMG) को खरीदने का समझौता कर लिया है।

1 hour ago

जन्मदिन विशेष: रणनीतिक सोच व दमदार ब्रैंडिंग है शुभ्रांशु सिंह की खास पहचान

आज जन्मदिन के मौके पर शुभ्रांशु सिंह को एक अनुभवी मार्केटिंग लीडर के रूप में याद किया जा रहा है। उन्हें ब्रैंड व मार्केटिंग इकोसिस्टम की तेज रणनीतिक सोच रखने वाली प्रमुख आवाजों में गिना जाता है।

44 minutes ago