होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / अंग्रेजी के बड़े अखबार पर पड़ा नोटबंदी का असर, शुरू किया छंटनी का सिलसिला...
अंग्रेजी के बड़े अखबार पर पड़ा नोटबंदी का असर, शुरू किया छंटनी का सिलसिला...
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। नोटबंदी के 50 दिन पूरे हो गए हैं, लेकिन इसका प्रभाव अभी बरकरार है। ये कहना गलत नहीं होगा कि नोटबंदी का असर असंगठित क्षेत्रों के साथ-साथ कॉरपोरेट हाउसेज पर भी पड़ा है। मीडिया भी इससे अछूता नहीं रहा। इसकी एक बानगी तब देखने को मिली, जब देश का
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
नोटबंदी के 50 दिन पूरे हो गए हैं, लेकिन इसका प्रभाव अभी बरकरार है। ये कहना गलत नहीं होगा कि नोटबंदी का असर असंगठित क्षेत्रों के साथ-साथ कॉरपोरेट हाउसेज पर भी पड़ा है। मीडिया भी इससे अछूता नहीं रहा। इसकी एक बानगी तब देखने को मिली, जब देश का एक प्रमुख अंग्रेजी दैनिक नोटबंदी से इस कदर प्रभावित हुआ कि आज उसके आगे छंटनी ही एक मात्र विकल्प रह गया है।
हालांकि, इसके बाद प्रबंधन ने एक डिपार्टमेंट पर कैंची चला दी। यह डिपार्टमेंट सर्कुलेशन का था, जिसमें देशभर के कुल 1100 एम्प्लॉइज थे। लेकिन कैंची चलने के बाद अब इसमें 500-600 एम्पलॉइज ही शेष रह गए हैं।
कहानी यहां खत्म नहीं होती है, बल्कि शुरू होती है। नोटबंदी का असर इस कदर अखबार पर इस कदर पड़ा है कि उसे संभलने का मौका भी नहीं मिल पा रहा है। स्रोतों ने बताया कि छंटनी का सिलसिला अभी जारी रहेगा और इसके लिए प्रबंधन की एक बैठक होनी है, जोकि 12 से 14 जनवरी के बीच होनी है। इस बैठक में ये योजना बनाई जाएगी कि कैसे कुल स्टाफ में 20-25 फीसदी तक छंटनी की जा सके।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स