होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / डिजिटाइजेशन (DAS) के चौथे चरण का इस तरह हुआ रास्ता साफ
डिजिटाइजेशन (DAS) के चौथे चरण का इस तरह हुआ रास्ता साफ
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। दिल्ली हाई कोर्ट ने डिजिटल एड्रेसेबल सिस्टम का तीसरा चरण (DAS III) लागू करने के मार्ग में आ रही सभी बाधाओं को दूर कर दिया है। हाई कोर्ट के निर्णय के बाद एक जनवरी 2017 से इसका चौथा चरण (DAS IV) शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है। इंडियन ब्रॉडकास्टिंग फाउंडेशन (IBF) द्वा
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। दिल्ली हाई कोर्ट ने डिजिटल एड्रेसेबल सिस्टम का तीसरा चरण (DAS III) लागू करने के मार्ग में आ रही सभी बाधाओं को दूर कर दिया है। हाई कोर्ट के निर्णय के बाद एक जनवरी 2017 से इसका चौथा चरण (DAS IV) शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है। इंडियन ब्रॉडकास्टिंग फाउंडेशन (IBF) द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय (MIB) और इंडियन ब्रॉडकास्टिंग फाउंडेशन (IBF) के सदस्यों के लिए हमेशा से DAS III को लागू करवाना काफी मुश्किल रहा है। पहले DAS III को लागू करने की अंतिम तारीख 30 सितंबर 2014 रखी गई थी। हालांकि बाद में MIB द्वारा एक नोटिफिकेशन के जरिये इसे बढ़ाकर 31 दिसंबर 2015 कर दिया गया था। ‘IBF’ के सेक्रेटरी जनरल गिरीश श्रीवास्तव का कहना है कि हमारे लिए वह समय काफी मुश्किलों भरा था जब इस मामले में हमारे खिलाफ मुकदमों की बाढ़ सी आ गई थी। आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में ये सभी मुकदमे 30 दिसंबर से पहले 15 दिनों के अंदर दायर किए गए थे। जल्द ही यह मामला 18 अन्य हाई कोर्ट में भी चला गया था और 50 से ज्यादा याचिकाएं दाखिल कर दी गईं। ‘IBF’ ने अपने सदस्यों और कानून विशेषज्ञों ने इन सभी मामलों को दिल्ली हाई कोर्ट में स्थानांतरित कराने के लिए काफी मेहनत की। एक अप्रैल 2016 को इस मामले में आदेश जारी किए गए। ‘IBF’ के वकीलों ने सभी हाई कोर्ट से प्रत्येक रजिस्ट्री को दिल्ली हाई कोर्ट में ट्रांसफर कराने के लिए काम शुरू किया। इनमें चार मई को सबसे पहले चार मामले आए और अन्य को अगस्त 2016 में लिस्ट किया गया। उन्होंने बताया, ‘पहली लिस्टिंग से अंतिम निपटारे तक ये सभी मामले दो अलग-अलग कोर्ट एकल जज (Single Judge) और डिवीजन बेंच (Division Bench) के सामने रखे गए। इनमें तीन महीनों का समय लगा। इतने कम समय में सभी मामलों के निस्तारण के लिए IBF और पूरा ब्रॉडकास्ट जगत दिल्ली हाई कोर्ट के प्रति कृतज्ञ है।’ इस बारे में IBF के प्रेजिडेंट पुनीत गोयनका ने कहा, ‘हम फेज में प्रवेश करने के लिए हम सभी शेयरधारकों का स्वागत करते हैं और उम्मीद जताते हैं कि इसका चौथा फेज भी इसी तरह रफ्तार पकड़ेगा और एक जनवरी 2017 से इसकी शुरुआत हो जाएगी।।’ समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स