होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / पत्रकार के सवालों से दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री कुछ यूं तिलमिला उठे...
पत्रकार के सवालों से दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री कुछ यूं तिलमिला उठे...
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। दिल्ली में फैल रहे डेंगू और चिकनगुनिया के विषय पर दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में की, लेकिन वे इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकार के सवाल इस कदर तिलमिला गए कि उन्होंने पत्रकार का फोन उठाकर नीचे फे
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
दिल्ली में फैल रहे डेंगू और चिकनगुनिया के विषय पर दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में की, लेकिन वे इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकार के सवाल इस कदर तिलमिला गए कि उन्होंने पत्रकार का फोन उठाकर नीचे फेंक दिया।
दरअसल मंगलवार देर शाम स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन गोवा से 3 दिन का प्रचार कर दिल्ली की सुध लेने लौटे और एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री एक पत्रकार द्वारा बार-बार सवाल पूछे जाने से परेशान थे। उन्होंने उस पत्रकार से कहा कि आप फोन में देखकर सवाल क्यों पूछ रहे हैं?
इस पर पत्रकार ने फोन मंत्रीजी के टेबल पर रखते हुए कहा कि दिखाइये कौन से प्रश्न आ रहे हैं। इस बात पर टेबल पर रखा फोन फेंकते हुए सत्येंद्र जैन ने कहा कि आपको ही फोन फेंकना आता है, मुझे फोन फेंकना नहीं आता। इससे पहले सत्येंद्र जैन से जब फैलते चिकनगुनिया के समाधान के बारे में पूछा गया तो उन्होंने उपराज्यपाल नजीब जंग की तरफ इशारा करते हुए कहा कि जो बस का ड्राइवर है वो ही बस चलाएगा।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान स्वास्थ्य मंत्री चिकनगुनिया और डेंगू से हो रही मौत का ठीकरा उप-राज्यपाल और पीएम मोदी पर फोड़ खुद को बचाने की कोशिश करते दिखे।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स