होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / दीपक तिवारी ने ‘अमर उजाला’ को बोला गुडबाय, इस डिजिटल विंग संग शुरू की पारी
दीपक तिवारी ने ‘अमर उजाला’ को बोला गुडबाय, इस डिजिटल विंग संग शुरू की पारी
<p style="text-align: justify;"><strong>समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।</strong></p> <p style="text-align: justify;">हिंदी दैनिक अमर उजाला से युवा पत्रकार दीपक कुमार तिवारी ने इस्तीफा दे दिया है और अब नई पारी दैनिक भास्कर के डिजिटल विंग 'मनी भास्कर' से शुरू की है।</p> <p style="text-align: justify;">अमर उजाला समाचार पत्र के साथ दीपक पिछले करीब तीन साल तक
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
हिंदी दैनिक अमर उजाला से युवा पत्रकार दीपक कुमार तिवारी ने इस्तीफा दे दिया है और अब नई पारी दैनिक भास्कर के डिजिटल विंग 'मनी भास्कर' से शुरू की है।
अमर उजाला समाचार पत्र के साथ दीपक पिछले करीब तीन साल तक जुड़े थे। यहां उन्होंने खेल और फिल्म पत्रकारिता के लिए खासतौर पर काम किया। दीपक न्यूज एजेंसी हिन्दुस्थान समाचार और हरिभूमि समाचार पत्र के लिए भी काम कर चुके हैं।
दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की डिग्री लेने वाले दीपक मूल रूप से बिहार के सीवान जिले के पिपरा गांव से हैं। 12वीं तक की पढ़ाई उन्होंने सीवान से ही की है। दीपक सोशल मीडिया पर फन लाइनर पोस्ट और शानदार ब्लॉग के लिए जाने जाते हैं। दीपक समाजिक कार्यों में भी शामिल रहते हैं। उन्होंने हाल ही में अपने गांव की सड़क के लिए मुहिम छेड़ी थी।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स