होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / टीवी पत्रकार की दिलेरी से एक महिला की बची आबरू...
टीवी पत्रकार की दिलेरी से एक महिला की बची आबरू...
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। [caption id="attachment_26736" align="alignright" width="385"] पत्रकार सुमित चौहान (बाएं से प्रथम) पुलिस बुलाकर
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
[caption id="attachment_26736" align="alignright" width="385"]दिल्ली के विकासपुरी इलाके में एक महिला से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि नशे में धुत टैक्सी ड्राइवर एक लड़की को जबरन खींचकर अपनी गाड़ी में बिठाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन वहां से गुजर रहे एक टीवी पत्रकार और कैमरामैन की मदद से वह महिला ड्राइवर के चंगुल से बचने में कामयाब रही।
पत्रकार सुमित चौहान पश्चिमी दिल्ली में एक बड़े टीवी न्यूज चैनल में बतौर स्ट्रिंगर कार्यरत है।
खबर के मुताबिक, नशे में धुत टैक्सी ड्राइवर नार्थ ईस्ट की एक लड़की को जबरन खींचकर अपनी गाड़ी में बिठाने की कोशिश कर रहे थे और गाली-गलौज कर रहे थे कि तभी लड़की के चीख सुनकर वहां से गुजर रहे पत्रकार सुमित चौहान और उनके कैमरामैन मौके पर पहुंचे और हाथापाई कर लड़की की आबरू बचाई। इसके बाद शराबी ड्राइवर्स को पुलिस के हवाले कर दिया।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स