होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘दैनिक जागरण’ की इस सफलता को मिला सम्मान...
‘दैनिक जागरण’ की इस सफलता को मिला सम्मान...
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। हिंदी अखबार ‘दैनिक जागरण’ को एक और कामयाबी हाथ लगी है। इंडियन कंटेंट मार्केटिंग अवॉर्ड (आइसीएमए) के पहले संस्करण में जागरण को अलग-अलग कैटेगरी के तहत दो प्रतिष्ठित पुरस्कारों से नवाजा गया है। ये पुरस्कार सर्वोत्तम प्रिंट कंटेंट और सर्वोत्तम
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
हिंदी अखबार ‘दैनिक जागरण’ को एक और कामयाबी हाथ लगी है। इंडियन कंटेंट मार्केटिंग अवॉर्ड (आइसीएमए) के पहले संस्करण में जागरण को अलग-अलग कैटेगरी के तहत दो प्रतिष्ठित पुरस्कारों से नवाजा गया है। ये पुरस्कार सर्वोत्तम प्रिंट कंटेंट और सर्वोत्तम ब्रैंडेड कंटेट श्रेणी में प्राप्त हुए हैं।
‘दैनिक जागरण’ ये अवॉर्ड युवा और किशोर पाठकों के लिए प्रत्येक वर्ष संचालित की जाने वाली ब्रैंड गतिविधि 'संस्कारशाला' और 'युवा संपादक' के लिए दिए गए हैं।
गौरतलब है कि 'संस्कारशाला' और 'युवा संपादक' से हर साल सैकड़ों स्कूल, हजारों शिक्षक और लाखों विद्यार्थी जुड़ते हैं।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स