होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / संसद मे कॉपीराइट संशोधन बिल पास

संसद मे कॉपीराइट संशोधन बिल पास

समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो गीतकारों ,कलाकारों एवं रचनाकारों को उनकी कृति पर पूरे जीवन काल में रायल्टी देने की राह प्रशस्त करने के मकसद से कॉपीराइट संशोधन विधेयक पर संसद की मुहर लग गई है। मंगलवार को लोकसभा में कॉपीराइट संशोधन विधेयक 2011 को मंजूरी दी गई। राज्यसभा में यह विधेयक पहले ही पारित हो चुका है। विधेयक पर चर्चा का जवाब देते हुए सिब्बल ने

समाचार4मीडिया ब्यूरो 13 years ago

समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो गीतकारों ,कलाकारों एवं रचनाकारों को उनकी कृति पर पूरे जीवन काल में रायल्टी देने की राह प्रशस्त करने के मकसद से कॉपीराइट संशोधन विधेयक पर संसद की मुहर लग गई है। मंगलवार को लोकसभा में कॉपीराइट संशोधन विधेयक 2011 को मंजूरी दी गई। राज्यसभा में यह विधेयक पहले ही पारित हो चुका है। विधेयक पर चर्चा का जवाब देते हुए सिब्बल ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने उन्हें पत्र लिखकर यह विधेयक लाने को कहा था। उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक विधेयक में रचनाकारों, साहित्यकारों, समेत सभी पक्षों के हितों का ध्यान रखा गया है। इस विधेयक के माध्यम से रचनाकारों और साहित्यकारों को उनकी कृति का व्यावसायिक हित के लिए उपयोग किए जाने पर आजीवन रायल्टी मिलेगी। उन्होंने कहा कि रायल्टी में बंटवारे की व्यवस्था की गई है। सभी पक्षों के अधिकारों का स्पष्ट उल्लेख और उनके संरक्षण का भी प्रावधान है। अगर कोई समस्या आई तब सरकार इसका ख्याल रखेगी। नेता प्रतिपक्ष सुषमा स्वराज ने विधेयक का स्वागत करते हुए कहा कि देश में गीतकार, गायक,संगीतकार और अन्य कलाकारों को उनके हिस्से का लाभ नहीं मिलने से उनकी हालत दयनीय रही है। उन्होंने साठ की दशक में मशहूर गायिका रही मुबारक बेगम का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इतनी शक्ति हमें देना दाता, मन का विश्वास कमजोर हो न जैसे लोकप्रिय गीत को संगीतबद्ध करने वाले कुलदीप सिंह मुंबई के अंधेरी में एक झोपड़ी में रहते हैं। उन्होंने कहा कि कलाकार की रचना का फायदा निर्माता उठाएं और जो बोल लिखे, धुन बनाए उसे कुछ नहीं मिले, यह ठीक नहीं है। जद-यू के शरद यादव ने कहा कि सात सुरों के संगम में अध्यात्म है। देश अगर किसी चीज पर नाज कर सकता है तो वे सुर हैं। इसे बनाने वालों को उनका हक मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि अमूमन मैं सिब्बल की बात से सहमत नहीं हो पाता हूं लेकिन इस मसले पर मेरी उनके साथ पूरी तरह से सहमति है। कांग्रेस के शशि थरूर ने कहा कि तमाम कलाकारों ने इस मसले पर एकजुटता दिखाई है। समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

1 day ago

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

1 day ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

1 day ago

मीडिया और समाज में सद्भाव पर राष्ट्रीय संगोष्ठी: नैतिक पत्रकारिता और साझा विरासत पर जोर

मीडिया, शिक्षा और समाज में अंतरधार्मिक नैतिकता, सद्भाव और संवाद की जरूरत पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने साझा संस्कृति, जिम्मेदार पत्रकारिता और सामाजिक एकता को मजबूत करने की अपील की।

1 day ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

1 day ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

20 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

5 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

1 hour ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

6 hours ago

विशाखापट्टनम बनेगा गूगल का बड़ा AI हब, सुंदर पिचाई ने जताया भरोसा

गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने कहा है कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि विशाखापट्टनम एक दिन ग्लोबल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) हब बन जाएगा।

3 hours ago