होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 1 hour ago

सीनियर मीडिया प्रोफेशनल शाह रजा ‘एनडीटीवी’ (NDTV) में फिर से सकिय भूमिका निभाएंगे। नेशनल रेवेन्यू हेड (गवर्नमेंट) के रूप में रजा एनडीटीवी के सभी प्लेटफॉर्म्स पर सरकारी राजस्व रणनीति का नेतृत्व करेंगे।

कंपनी की ओर से जारी इंटरनल मेल में कहा गया है कि केंद्र और राज्य सरकारों, सार्वजनिक उपक्रमों (PSUs) और अन्य सरकारी संस्थानों के साथ शाह रजा का लंबा अनुभव देशभर में सार्वजनिक संस्थानों के साथ NDTV की सहभागिता को और मजबूत करेगा।

इस इंटरनल मेल के अनुसार, ‘एनडीटीवी परिवार के अधिकांश लोग शाह रजा को अच्छी तरह जानते हैं। वर्ष 2013 में जुड़ने के बाद से रजा संस्थान के एक महत्वपूर्ण स्तंभ रहे हैं। उन्होंने पिछले 13 वर्षों में राष्ट्रीय स्तर पर सरकार और सार्वजनिक क्षेत्र से जुड़े राजस्व कार्यों को विकसित करने और उनका नेतृत्व करने में अहम भूमिका निभाई है।’

इसके साथ ही इस इंटरनल मेल में यह भी कहा गया है, ‘पिछले कुछ महीनों से रजा अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में काम कर रहे थे। इस दौरान भी उन्होंने टीम को महत्वपूर्ण रणनीतिक सहयोग दिया और कई राज्यों में सरकारी राजस्व से जुड़े अहम कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाई। अब हमें यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि रजा फिर से फुल-टाइम जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।’


टैग्स
सम्बंधित खबरें

आदित्य बिड़ला लाइफस्टाइल ब्रैंड्स में जसकरण बीर सिंह की एंट्री, संभाली बड़ी जिम्मेदारी

फैशन और लाइफस्टाइल सेक्टर से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। जसकरण बीर सिंह को आदित्य बिड़ला लाइफस्टाइल में Simon Carter ब्रैंड का नया बिजनेस हेड नियुक्त किया गया है।

4 hours ago

पब्लिसिस मीडिया से जुड़े अधीश जैन, मिली ये अहम जिम्मेदारी

मीडिया और ऐडवर्टाइजिंग इंडस्ट्री से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। अधीश जैन को Publicis Media की PMX टीम में मीडिया बाइंग का ग्रुप हेड नियुक्त किया गया है।

4 hours ago

बदलते दौर में भारतीय मनोरंजन की नई दिशा तय करने वाले विजनरी लीडर हैं केविन वज

मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री ऐसी दुनिया है जो हर सीजन खुद को बदल लेती है। लेकिन इन बदलावों के बीच एक नाम लगातार मजबूती से खड़ा रहा है- केविन वज।

12 hours ago

जन्मदिन विशेष: मीडिया रणनीति के मजबूत स्तंभ अरुण शर्मा का प्रेरक सफर

अरुण शर्मा इस समय इनिशिएटिव मीडिया में चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (COO) और मैग्ना एट इनिशिएटिव के मैनेजिंग डायरेक्टर हैं और आज उनका जन्मदिन है।

1 day ago

शेमारू एंटरटेनमेंट को बॉम्बे हाई कोर्ट से मिली बड़ी राहत

कंपनी ने कहा है कि वह पूरे मामले की कानूनी समीक्षा कर रही है और अपने वकीलों की सलाह के अनुसार आगे की कार्रवाई करेगी।

2 days ago


बड़ी खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

4 hours ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट: पीएम मोदी ने AI, नौकरियों और भविष्य को लेकर रखी विस्तार से बात

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 का आगाज हो चुका है। इस बड़े मंच पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI के असर, उसके फायदे और उससे जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा हो रही है।

11 hours ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

1 hour ago

PMAR 2026 की झलक: 1.55 लाख करोड़ के विज्ञापन बाजार में डिजिटल का 60% दबदबा

मेडिसन वर्ल्ड (Madison World) ने प्रतिष्ठित मैगजीन 'पिच' (Pitch) और एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप के साथ मिलकर पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 की एक झलक पेश की।

11 hours ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

12 hours ago