होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / Times Now के रिपोर्टर से बात करने पर नेता पर गिरी गाज, 6 साल के लिए पार्टी से निलंबित
Times Now के रिपोर्टर से बात करने पर नेता पर गिरी गाज, 6 साल के लिए पार्टी से निलंबित
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव खजान सिंह को टाइम्स नाउ चैनल के एक रि
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
बता दें कि हरियाणा कांग्रेस में यह अपनी तरह की पहली घटना है, जिसमें पार्टी महासचिव पर इस तरह की कार्रवाई की गई है।
अंग्रेजी वेबसाइट द ट्रिब्यून की खबर के मुताबिक, हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष अशोक तंवर ने सिंह को पार्टी से बर्खास्त करने का नोटिस जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि टाइम्स नाउ के पत्रकारों के साथ उनका बातचीत करना ‘अनुशासनहीन कार्य’ था। सिंह पिछले 40 सालों से कांग्रेस कार्यकर्ता रहे हैं।
बता दें कि पिछले कुछ महीनों से कांग्रेस पार्टी ने टीवी चैनल ‘टाइम्स नाउ’ के डिबेट शो का बहिष्कार किया हुआ है। मीडिया खबरों की मानें तो चैनल के प्राइमटाइम के डिबेट शो न्यूजऑर (Newshour) में अब कोई भी कंग्रेस नेता भाग नहीं लेता है, लेकिन साउंड बाइट या फोन बाइट देते हुए जरूर दिखाई दिए हैं।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स