होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / Times Now पर कांग्रेसी नेता ने दिया आपत्तिजनक बयान, स्टूडियो से किया बाहर
Times Now पर कांग्रेसी नेता ने दिया आपत्तिजनक बयान, स्टूडियो से किया बाहर
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। अंग्रेजी न्यूज चैनल ‘टाइम्स नाउ’ पर के एक कार्यकम में बहस के दौरान कांग्रेस नेता अल-नसीर जकरिया ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री की पत्नी को लेकर ऐसी आपत्तिजनक टिप्पणी की, कि उन्हें स्टूडियो से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
अंग्रेजी न्यूज चैनल ‘टाइम्स नाउ’ पर के एक कार्यकम में बहस के दौरान कांग्रेस नेता अल-नसीर जकरिया ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री की पत्नी को लेकर ऐसी आपत्तिजनक टिप्पणी की, कि उन्हें स्टूडियो से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया।
दरअसल, इन दिनों देश में महिलाओं के खिलाफ बढ़ता अपराध गंभीर मुद्दा बना हुआ है और उनकी सुरक्षा के मद्देनजर क्या ऐतिहातन कदम उठाए जा रहे हैं, हर तरफ इस पर बहस हो रही है।
विले पार्ले ईस्ट में रहने वाली एक 25 साल की महिला डॉक्टर के साथ रेप के बाद उसकी हत्या का मामला सामने आया। इसे लेकर जब अंग्रेजी न्यूज चैनल ‘टाइम्स नाउ’ पर चर्चा चल रही थी कि तभी कांग्रेस के प्रवक्ता ने अल-नसीर जकरिया घटना की निंदा करने की बजाय चौंकाने वाला बयान दे डाला। उन्होंने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री की पत्नी की पोशाक पर अभद्र टिप्पणी की, जिसके बाद उन्हें शो से बाहर का निकालना पड़ गया।
हालांकि इस टिप्पणी के बाद भी उन्हें माफी मांगने का मौका दिया गया, लेकिन जकारिया ने माफी मांगने के बजाय और अधिक भद्दे शब्दों का इस्तेमाल किया, जिसके बाद उन्हें जबरन स्टूडियो से बाहर निकालना पड़ गया।
ये कमेंट इतना आपत्तिजनक था कि टाइम्स नाउ ने भी इसे दिखाना उचित नहीं समझा और जो विडियो जारी किया गया है उसमें जकारिया की आवाज को बीप कर दिखाया गया है।
During a debate on Times Network, Cong's Al-Nasser Zakaria uses unparliamentary language to insult Maharashtra CM’s wife #StandUpToSexism pic.twitter.com/xn0HsatG8r
— TIMES NOW (@TimesNow) December 10, 2016
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स