होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / गिरफ्तार हुए अखबार के मालिक पर बोले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार...
गिरफ्तार हुए अखबार के मालिक पर बोले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार...
मुजफ्फरनगर शेल्टर होम में नाबालिगों से दुष्कर्म का मामले पर पहली बार मीडिया से बात करते हुए
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
मुजफ्फरनगर शेल्टर होम में नाबालिगों से दुष्कर्म का मामले पर पहली बार मीडिया से बात करते हुए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पत्रकार ब्रजेश ठाकुर को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी है। सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि ब्रजेश ठाकुर को हमारे कार्यकाल में मान्यता प्राप्त पत्रकार नहीं बनाया गया था। उसे 1989 में ही मान्यता प्राप्त पत्रकार का दर्जा दिया गया था। इतना ही नहीं आईपीआरडी सेक्रेटरी ने कहा कि उसके अखबार को 1982 से ही विज्ञापन मिल रहे थे।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुजफ्फरपुर शेल्टर होम मामले के मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर के साथ अपनी और उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी और आरजेडी चीफ लालू यादव की तस्वीर पर भी सफाई दी। नीतीश कुमार ने कहा कि उसका (ब्रजेश ठाकुर) बैकग्राउंड पत्रकार का था, तो किसी पत्रकार को कैसे मना किया जा सकता है कि वे मेरे पास में नहीं खड़े हों। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति की तस्वीर किसी के साथ हो सकती है। इस पर बवाल किया जा रहा है, जितने लोग अब बोल रहे हैं कि उन्हें घटना की जानकारी थी तो पहले क्यों नहीं बताया।
वहीं उन्होंने यह भी कहा कि बिहार में अब किसी भी शेल्टर होम की जिम्मेदारी एनजीओ को नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार ही इसका संचालन करेगी। इसके लिए भवन बनाए जाएंगे। देखरेख के लिए नियुक्त किया जाएगा।
टैग्स ब्रजेश ठाकुर नीतीश कुमार मुजफ्फरनगर केस