होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / पत्रकार हत्याकांड: जिसने दी थी मर्डर की सूचना, 5 साल बाद CBI ने उसे ही धरा...
पत्रकार हत्याकांड: जिसने दी थी मर्डर की सूचना, 5 साल बाद CBI ने उसे ही धरा...
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। [caption id="attachment_26577" align="alignleft" width="200"] उमेश राजपूत[/caption]
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
[caption id="attachment_26577" align="alignleft" width="200"]छत्तीसगढ़ के गरियाबंद के पत्रकार उमेश राजपूत हत्याकांड की जांच कर रही सीबीआई ने घटना के लगभग साढ़े पांच साल बाद दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है। आरोपियों में से एक वो शख्स भी शामिल है, जिसने उमेश की हत्या की सूचना पुलिस को सबसे पहले दी थी। बताया जा रहा है कि इन दोनों आरोपियों को रायपुर में रखा गया है, जहां उनसे पूछताछ जारी है।
आरोपी शिव कुमार वैष्णव और विकास बंसल छुरा गांव के रहने वाले हैं और इनमें से एक पत्रकार है।
सीबीआई ने सोमवार को इन दोनों संदिग्धों को तमाम सबूतों के आधार पर हिरासत में लिया। इन्हें छुरा से रायपुर लाया गया, जिसके बाद डॉ. भीमराव अंबेडकर अस्पताल में इनका मेडिकल करवाया गया। इसके बाद सीबीआई की हिरासत में दोनों से पूछताछ की जा रही है।
बता दें कि शिव कुमार ने ही पहले पत्रकार की हत्या के बारे में स्थानीय पुलिस को सूचित किया था।
गौरतलब है कि, 23 जनवरी, 2011 को उमेश राजपूत को उनके घर में गोलीमारी गई थी। फरार आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई। पुलिस सबूत नहीं जुटा पाई। सीबीआई जांच की मांग को लेकर उच्च न्यायालय में याचिका दायर की गई, जिस पर न्यायालय ने सीबीआई जांच के आदेश दिए थे।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स