होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / उग्र भीड़ ने इंडिया टुडे की महिला पत्रकार और कैमरामैन पर किया हमला
उग्र भीड़ ने इंडिया टुडे की महिला पत्रकार और कैमरामैन पर किया हमला
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। कावेरी जल विवाद पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद कर्नाटक और तमिलनाडु के बीच विवाद बढ़ गया है। इस दौरान शहर के बेंगलुरु में जगह-जगह तोड़फोड़ की खबरें सामने आईं। बता दें कि इस हिंसा को कवर रही एक महिला पत्रकार और विडियो जर्नलिस्ट पर भी उग्र भ
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
कावेरी जल विवाद पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद कर्नाटक और तमिलनाडु के बीच विवाद बढ़ गया है। इस दौरान शहर के बेंगलुरु में जगह-जगह तोड़फोड़ की खबरें सामने आईं। बता दें कि इस हिंसा को कवर रही एक महिला पत्रकार और विडियो जर्नलिस्ट पर भी उग्र भीड़ ने हमला बोल दिया।
उग्र भीड़ ने इस दौरान ‘इंडिया टुडे’ की टीवी जर्नलिस्ट रोहिणी स्वामी और उनके विडियो जर्नलिस्ट को बुरी तरह से पीटा।
रोहिणी ने मीडिया को बताया कि बेंगलुरु में राजाजी नगर में कर्नाटक के समर्थन में उतरे आंदोलनकारियों ने उन्हें व उनके साथी की लात-घूसे से पिटाई कर दी।
महिला पत्रकार ने बताया कि उन लोगों ने उनके और कैमरामैन के पेट पर लातों से कई वार किए। यहीं नहीं उनका कैमरा भी तोड़ दिया गया।
वहीं विडियो जर्नलिस्ट वाई. मधू ने बताया कि राजाजी नगर के नगरभावी स्थित गोपालन माल के पास हिंसा की घटना की कवरेज कर रहे थे, कि तभी कुछ आंदोलनकारी उनके करीब आए और धमकी देते हुए शूटिंग बंद करने को कहा। इतना ही नहीं आंदोलनकारियों ने विरोध प्रदर्शन में शामिल होने को कहा।
उन्होंने बताया कि जैसे ही उन्होंने कैमरा बंद किया कि तभी भीड़ से कुछ लोग आए और माइक व कैमरा छीनकर उनके साथ हाथापाई शुरू कर दिया।
मधू ने बताया कि उनकी और रोहिणी की हालत फिलहाल ठीक है और रोहिणी का इलाज एक निजी अस्पताल से चल रहा है।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स