होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / चोरी करने के इरादे से चलती सड़क पर टीवी एंकर की कार का तोड़ा शीशा
चोरी करने के इरादे से चलती सड़क पर टीवी एंकर की कार का तोड़ा शीशा
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। यूपी के गाजियाबाद में चोरों के हौसले इस कदर बुलंद है कि वे चलती सड़क पर हाथ साफ करने से भी नहीं घबराए। दरअसल इंदिरापुरम में चोरों ने मंगलवार को चोरी के इरादे से सड़क के किनारे खड़ी एक पत्रकार की गाड़ी का शीशा तोड़ दिया।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
यूपी के गाजियाबाद में चोरों के हौसले इस कदर बुलंद है कि वे चलती सड़क पर हाथ साफ करने से भी नहीं घबराए। दरअसल इंदिरापुरम में चोरों ने मंगलवार को चोरी के इरादे से सड़क के किनारे खड़ी एक पत्रकार की गाड़ी का शीशा तोड़ दिया।
दरअसल यह गाड़ी हिंदी न्यूज चैनल ‘न्यूज24’ के एंकर सैय्यद सुहैल की थी। अपने ट्विटर अकाउंट से उन्होंने इस बात की जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि इसकी शिकायत उन्होंने जब इंदिरापुरम चौकी में की तो चौकी प्रभारी ने उनसे कहा, ‘भगवान ने चाहा तो सुबह तक कुछ पता चलेगा’। तभी वहीं मौजूद एक सिपाही ने उनसे कहा, ‘यहां तो अपराध आम है।’
चलती सड़क पर चोरी के मकसद से मेरी कार का शीशा तोड़ डाला गया...#indirapuram #Ghaziabad #UP@Uppolice @yadavakhilesh pic.twitter.com/AdtXwPL0o5
— Syed Suhail (@SyyedSuhail) September 6, 2016
चोरी के लिए कोई गाडी का शीशा तोड़ गया सिपाही-यहाँ तो अपराध आम है चौकी प्रभारी-भगवान ने चाहा तो सुबह तक कुछ पता चलेगा pic.twitter.com/RW63M3CzqT — Syed Suhail (@SyyedSuhail) September 6, 2016
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स