होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ...ये चैनल कश्मीर हिंसा पर दिखा रहे हैं गलत खबर, प्रसारण पर लगी रोक

...ये चैनल कश्मीर हिंसा पर दिखा रहे हैं गलत खबर, प्रसारण पर लगी रोक

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। कश्मीर हिंसा पर गलत खबर दिखाने वाले चैनलों के खिलाफ श्रीनगर के जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। गुरुवार को अधिकारियों ने केबल टीवी ऑपरेटरों को पांच न्यूज चैनलों का प्रसारण नहीं करने का निर्देश जारी किया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

कश्मीर हिंसा पर गलत खबर दिखाने वाले चैनलों के खिलाफ श्रीनगर के जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। गुरुवार को अधिकारियों ने केबल टीवी ऑपरेटरों को पांच न्यूज चैनलों का प्रसारण नहीं करने का निर्देश जारी किया है।

बता दें कि ऐसा इसलिए किया गया है क्योंकि उनके कार्यक्रम अशांति का सामना कर रही घाटी में कथित तौर पर कानून-व्यवस्था की समस्या पैदा कर रहे थे और देश की संप्रभुता के खिलाफ शत्रुता को बढ़ावा दे रहे थे।

श्रीनगर के जिला मजिस्ट्रेट द्वारा केबल टीवी आपरेटरों को जारी एक आदेश में कहा गया है कि श्रीनगर के एसएसपी ने सूचित किया है कि श्रीनगर जिला में परिचालनरत केबल ऑपरेटर ऐसे विभिन्न कार्यक्रमों का प्रसारण कर रहे हैं जिनसे घाटी और खासकर श्रीनगर में कानून व्यवस्था की समस्या पैदा हुई है क्योंकि ये केबल आपरेटर ऐसे कार्यक्रमों का प्रसारण कर रहे हैं जो नफरत को बढ़ाना देने के साथ ही देश की संप्रभुता के खिलाफ शत्रुता को बढ़ावा देते हैं।

आदेश में आगे कहा गया है कि केबीसी, गुलिस्तां टीवी, मुंसिफ टीवी, जेके चैनल और इंसाफ टीवी ने ऐसे कार्यक्रमों का प्रसारण शुरू कर दिया है जिनसे सरकार के खास अधिकारियों को मानसिक और शारीरिक नुकसान होने की आशंका है। केबल टेलिविजन नेटवर्क (नियमन) कानून, 1995 लागू करते हुए जिला मजिस्ट्रेट ने इन चैनलों के कार्यक्रमों का प्रसारण बंद करने का निर्देश दिया।

आदेश में कहा गया है कि ऐसा नहीं करने पर केबल टेलिविजन नेटवर्क नियमन कानून, 1995 के प्रावधानों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

वहीं इस आदेश पर आश्चर्य जताते हुए केबल टीवी ऑपरेटरों ने कहा कि सरकार को केबल चैनल और सैटेलाइट चैनल के बीच के अंतर को समझना चाहिए। एक टीवी ऑपरेटर ने कहा कि ये सभी सैटेलाइट चैनल हैं जिनका प्रसारण जम्मू-कश्मीर राज्य के बाहर से किया जा रहा है। केबल टीवी नेटवर्क कानून उन चैनलों पर लागू नहीं होता।

नोटिस के बाद से फिलहाल कई इलाकों में न्यूज चैनल का प्रसारण रोक दिया गया है।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: मीडिया इंडस्ट्री के बदलावों के बीच मजबूत पहचान बना चुके हैं विकास खनचंदानी

मीडिया इंडस्ट्री जिस तेजी से बदल रही है, उसमें बहुत कम ऐसे लीडर हैं जिन्होंने इन बदलावों को उतनी साफ रणनीति और लचीलापन के साथ संभाला है जितना विकास खनचंदानी ने किया है।

2 days ago

NDTV से इस्तीफे के बाद अब टाइम्स ग्रुप में बड़ी जिम्मेदारी संभाल सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के रूप में एनडीटीवी जॉइन किया था। एनडीटीवी से पहले वह टाइम्स नेटवर्क में सीनियर वाइस प्रेजिडेंट और नेशनल हेड (ब्रैंडेड कंटेंट) के पद पर थे।

3 days ago

Hoopr में इस बड़े पद से अलग हुईं वितस्ता कौल, नई दिशा में बढ़ाएंगी कदम

यहां अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने Hoopr की मार्केटिंग स्ट्रैटेजी को आकार देने और क्रिएटर व ब्रैंड इकोसिस्टम में इसकी मजबूत पहचान बनाने में अहम भूमिका निभाई।

3 days ago

‘दि इकोनॉमिक टाइम्स’ ब्रैंड की डायरेक्टर शानू सिंह ने दिया इस्तीफा

शानू सिंह ने बेनेट कोलमैन एंड कंपनी (BCCL) में ‘दि इकोनॉमिक टाइम्स’ ब्रैंड की डायरेक्टर पद से इस्तीफा दे दिया है।

3 days ago

कॉनकोर के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर राजीव भारद्वाज बने प्रसार भारती में मेंबर

भारतीय कंटेनर निगम लिमिटेड यानी कि 'कॉनकोर' के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर (HR) राजीव भारद्वाज को अब प्रसार भारती में मेंबर (पर्सनल) नियुक्त किया गया है।

3 days ago


बड़ी खबरें

‘समाचार4मीडिया 40 अंडर 40’: विजेताओं के चयन के लिए जूरी मीट 14 मार्च को

एक्सचेंज4मीडिया (exchange4media) समूह की हिंदी वेबसाइट 'समाचार4मीडिया' पत्रकारिता जगत से जुड़े 40 प्रतिभाशाली युवाओं ‘40 अंडर 40’ की लिस्ट एक बार फिर तैयार करने जा रही है।

23 hours ago

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर वेबिनार: मीडिया में AI के सही उपयोग पर विशेषज्ञों की चर्चा

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित एक विशेष वेबिनार में मीडिया और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव पर विस्तृत चर्चा की गई।

21 hours ago

खुद को नया रूप देकर आगे बढ़ेगा इंडियन न्यूज इकोसिस्टम, भविष्य रहेगा मजबूत: हर्ष भंडारी

भारतीय न्यूज इकोसिस्टम में इस हफ्ते चार हफ्तों के लिए TRP को अस्थायी रूप से रोक दिया गया। इसके बाद कई मीडिया वॉचर्स ने सवाल उठाया कि आखिर ऐसा क्यों हुआ।

21 hours ago

क्या दुनिया वैसी नहीं रहेगी जैसी हम जानते हैं?

मैं जब विज्ञापन इंडस्ट्री में चल रहे बड़े बदलावों की खबरें देख रहा था, तो मेरे मन में एक सवाल आया कि इन बदलावों से क्लाइंट्स को आखिर क्या फायदा होगा।

21 hours ago

पीएम 9 मार्च को पोस्ट बजट वेबिनार को करेंगे संबोधित, AVGC-क्रिएटर इकोनॉमी पर होगी चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 मार्च को बजट के बाद आयोजित एक खास वेबिनार को संबोधित करेंगे।

2 days ago