होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / HC के इस फैसले से ब्रॉडकास्टर्स में खुशी, साथ ही जताई ये चिंता...
HC के इस फैसले से ब्रॉडकास्टर्स में खुशी, साथ ही जताई ये चिंता...
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। दिल्ली हाई कोर्ट द्वारा हाल ही में 31 दिसंबर 2016 तक डिजिटाइजेशन के (digitisation) का काम पूरा करने के आदेश का ब्रॉडकास्टर्स ने स्वागत किया है। हालांकि व्यावहारिक रूप में इतने कम समय
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
दिल्ली हाई कोर्ट द्वारा हाल ही में 31 दिसंबर 2016 तक डिजिटाइजेशन के (digitisation) का काम पूरा करने के आदेश का ब्रॉडकास्टर्स ने स्वागत किया है। हालांकि व्यावहारिक रूप में इतने कम समय में इस काम को पूरा करने को लेकर काफी चुनौतियां भी हैं क्योंकि कई स्थानों पर तो अभी सेट टॉप बॉक्स (set-top boxes) ही उपलब्ध नहीं हो पाए हैं।
गौरतलब है कि डिजिटल एक्सेस सर्विस के तीसरे चरण (DAS III) को लागू करने की अंतिम तारीख 30 सितंबर 2014 रखी गई थी। हालांकि बाद में MIB द्वारा एक नोटिफिकेशन के जरिये इसे बढ़ाकर 31 दिसंबर 2015 कर दिया गया था।
इस देरी के पीछे एक बड़ा कारण यह भी था कि देश भर में इस आदेश के खिलाफ कानूनी याचिकाएं दायर की गई थीं। विभिन्न अदालतों में इस मामले को लेकर कुल 62 मामले दर्ज कराए गए थे और 29 मामले विभिन्न अदालतों से दिल्ली में ट्रांसफर किए गए थे। इन 62 मामलों में सें संबंधित अदालतों ने 12 मामले खत्म कर दिए थे और तीन मामले याचिकाकर्ताओं ने वापस ले लिए थे। इंडियन ब्रॉडकास्टिंग फाउंडेशन (IBF) द्वारा इन मामलो के निस्तारण के लिए काफी काम किया गया था। इसी का नतीजा ह कि अब दिल्ली हाई कोर्ट ने इस बारे में निर्णय दिया है।
व
राठौड़ का कहना था, ‘केबल टीवी नियम के मुताबिक देश भर में पूरी तरह डिजिटाइजेशन के लिए 31 दिसंबर 2016 की तारीख तय की गई है। इस तारीख से पहले सभी केबल सबस्क्राइर्स को सेट टॉप बॉक्स ले लेने चाहिए, ताकि उनका केबल चलता रहे। हालांकि कोर्ट में चल रहे मामलों के कारण इन्हें लागू करवाने में देरी हो सकती है।’
वहीं इस फैसले के बारे में कई लोगों का कहना है कि अभी भी कई जगह सेट टॉप बॉक्स नहीं हैं। MIB के आंकड़ों की बात करें तो चौथे फेज में 26 अक्टूबर तक 1.98 करोड़ रुपये सेट टॉप बॉक्स उपलब्ध कराए गए हैं जबकि इस फेज में कुल 9.24 करोड़ सेट टॉप बॉक्स उपलब्ध कराने हैं। वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार, MIB द्वारा उपलब्ध कराए गए डाटा के तहत चौथे और आखिरी चरण में DAS को देश भर में 61.08 घरों में डिजिटाइजेशन का काम पूरा करना है।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स