होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / बीजेपी ने दंगों के पीड़ितों को निराश किया है: सुधीर चौधरी, संपादक, Zee न्यूज
बीजेपी ने दंगों के पीड़ितों को निराश किया है: सुधीर चौधरी, संपादक, Zee न्यूज
अभिषेक मेहरोत्रा ।। इस साल देश की बड़ी खबरों पर गौर करें तो जेएनयू मुद्दा
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
इस साल देश की बड़ी खबरों पर गौर करें तो जेएनयू मुद्दा एक ऐसा विषय है, जिस पर देश की मीडिया दो भागों में बटी हुई दिखी। जेएनयू की खबर जी न्यूज पर चली तो इसकी चर्चा देश के हर चैनल, अखबार, वेबसाइट पर हुई। जब समाचार4मीडिया की टीम ईयरएंडर के तौर पर सबसे बड़ी खबर खोज रही थी तो जेएनयू की खबर सबसे प्रमुख खबर बनकर उभरी। फिर हमने इस खबर को चलाने वाले चैनल जी न्यूज के संपादक सुधीर चौदरी से बात की। सुधीर कहते हैं कि यकीनन जेएनयू मुद्दा एक नए युग की शुरुआत है। 2016 की ये सबसे बड़ी स्टोरी है। मैं इसे सफलता के तौर पर नहीं, संतोष के तौर पर देखता हूं। इस खबर की कवरेज के बाद देश में इस बात की चर्चा हुई कि एंटी नेशनल मूवमेंट पर देश की मीडिया की क्या भूमिका होनी चाहिए?
पर जब हमने सुधीर से पूछा की जेएनयू ने आपको एक पार्टी के साथ जोड़ दिया है जिससे आपकी छवि को नुकसान हो रहा है, इस पर सुधीर ने बिना लागलपटे जवाब दिया कि मैं राष्ट्रवादी हूं और मुझे इस बात का फक्र है। हर देशवासी को राष्ट्रवादी होना ही चाहिए। पर ये आज का दुर्भाग्य है कि अगर आप राष्ट्रवादी हैं तो बीजेपी के समर्थक माने जाते हैं और गैरराष्ट्रवाद की बात करते हैं तो सेक्युलर हो जाते हैं। सूडो सेक्युलर का ये दौर बहुत खतरनाक है।
एक बार फिर हमने उनसे पूछा कि बीजेपी और सुधीर की सोच तो काफी मिलती है, इस सवाल पर सुधीर कहते हैं कि मैं सार्वजनिक तौर पर स्पष्ट कर दूं कि बीजेपी ने बहुत निराश किया है। आप स्वंय ही देख रहे हैं कि चाहे जेएनयू का मामला हो, या फिर मालदा का। कैराना हो या फिर धुलागढ़ के सांप्रदायिक दंगे। इन मसलों पर बीजेपी ने वोट बैंक के लिए माइलेज तो लिया पर क्या किया ये सब आपके सामने है। जब-जब हिन्दुओं पर अत्याचार हुआ, बीजेपी ने नेतागिरी तो की, पर क्या कोई ठोस काम किया...।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स