होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / बीबीसी ने यूजर्स के लिए शुरू की ये नई पेशकश
बीबीसी ने यूजर्स के लिए शुरू की ये नई पेशकश
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। ‘बीबीसी’ (BBC) ने एक नया वर्टिकल (vertica) लॉन्च किया है। यह एक अंतरराष्ट्रीय स्तर का जाना-माना न्यूज एप है और इससे विडियो एक्सपीरिएंस कई गुना बढ़ जाएगा। इसके द्वारा यूजर्स ‘videos of the day’ को स्वाइप कर सकते हैं और दिन भर की खबरों को आसानी से देख सकते हैं। सभी विडियो
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। ‘बीबीसी’ (BBC) ने एक नया वर्टिकल (vertica) लॉन्च किया है। यह एक अंतरराष्ट्रीय स्तर का जाना-माना न्यूज एप है और इससे विडियो एक्सपीरिएंस कई गुना बढ़ जाएगा। इसके द्वारा यूजर्स ‘videos of the day’ को स्वाइप कर सकते हैं और दिन भर की खबरों को आसानी से देख सकते हैं। सभी विडियो को स्मार्टफोन यूजर्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है ताकि उन्हें विडियो को देखने में किसी तरह की परेशानी न हो। यह विडियो काफी संक्षिप्त और अच्छी तरह से एडिट किए गए हैं और फुलस्क्रीन पर दिखाई देंगे। इन दिनों बीबीसी न्यूज का 60 प्रतिशत से ज्यादा डिजिटल टैरिफ मोबाइल डिवाइस से आता है और इसके लिए बीबीसी के लंदन स्थित मुख्य न्यूज रूम में एक नई विडियो टीम गठित की गई है, जो लोगों की जरूरतों के अनुसार लगातार (24/7) काम कर रही है। इस टीम ने पिछले सितंबर को अपने प्रोजेक्ट ‘Newstream’ की घोषणा की थी। इसके द्वारा बीबीसी विडियो जर्नलिज्म को मोबाइल के लिए अपडेट किया गया था। इसमें वही कंटेंट वेब और सोशल मीडिया पर भी पब्लिश किया जाता है। बीबीसी न्यूज के डिजिटल डेवलपमेंट डायरेक्टर ‘James Montgomery’ ने कहा, ‘विडियो हमारे लिए काफी अच्छा माध्यम बना हुआ है लेकिन अब इसे मोबाइल की जरूरतों को पूरा करने के लिए तैयार करने की जरूरत थी। ऐसे में स्मार्टफोन पर जब लोगों को बीबीसी का विडियो देखने को मिलेगा तो उन्हें एक नया ही अनुभव होगा।’ उन्होंने कहा, ‘हम जानते हैं कि मोबाइल यूजर्स अपना फोन हर समय चेक करते रहते हैं लेकिन उनके पास इतना समय नहीं होता है कि वह ज्यादा समय इस पर गुजार सकें। ज्यादातर मामलों में वह या तो सुबह अथवा शाम को घर लौटने के बाद ही इसे ठीक से चेक कर पाते हैं। ऐसे में नई इंडेक्स से उन्हें हमारे विडियो को देखने में काफी सुगमता होगी।’ समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स