होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / अमर उजाला के स्व. अतुल माहेश्वरी के नाम से जाना जाएगा ये चौक...
अमर उजाला के स्व. अतुल माहेश्वरी के नाम से जाना जाएगा ये चौक...
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। हिंदी दैनिक अखबार अमर उजाला को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने वाले स्वर्गीय अतुल माहेश्वरी के नाम पर देहरादून के आराघर चौक का नाम रखा गया है। यानी आराघर चौक अब अतुल माहेश्वरी चौक के नाम से जाना जाएगा। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सोमवार क
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
हिंदी दैनिक अखबार अमर उजाला को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने वाले स्वर्गीय अतुल माहेश्वरी के नाम पर देहरादून के आराघर चौक का नाम रखा गया है। यानी आराघर चौक अब अतुल माहेश्वरी चौक के नाम से जाना जाएगा। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सोमवार को अतुल माहेश्वरी चौक का शिलान्यास किया।
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड राज्य निर्माण के लिए जनमत तैयार करने में स्व. अतुल माहेश्वरी के नेतृत्व में अमर उजाला का अहम योगदान रहा। उन्होने अमर उजाला की तारीफ में आगे कहा कि कि अमर उजाला राज्य का पहला अखबार है जिसने सच के साथ पाठकों के बीच अपनी पैठ बनाई है।
मुख्यमंत्री ने स्व. माहेश्वरी की फोटो पर पुष्पांजलि देकर विधिवत पूजा-अर्चना के बाद नारियल फोड़कर चौक का नामकरण किया।
मुख्यमंत्री हरीश रावत ने आगे कहा कि आज अमर उजाला उत्तराखंड के जीवन का महत्वपूर्ण अंग बन चुका है। उन्होंने कहा कि जिस तरह हमें रोज खाने की जरूरत पड़ती है, वैसे ही अमर उजाला हमारा मानसिक फूड है, जिसके बिना रह नहीं सकते। उन्होंने कहा कि चौक को स्व. अतुल जी प्रतिष्ठा के अनुरूप सजाया-संवारा जाएगा।
बता दें कि एमडीडीए द्वारा चौक का सुंदरीकरण और विकास किया जाएगा। स्व. अतुल माहेश्वरी के नेतृत्व में अमर उजाला का विस्तार बहुत तेजी से हुआ और उन्होंने इस मीडिया समूह को कई आयामों तक पहुंचाया है। स्व. अतुल माहेश्वरी अमर उजाला के नवोन्मेषक रहे हैं।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स