होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / पत्रकार के घर में घुसे एक दर्जन हमलावर, लाठी-तलवार-कुल्हाड़ी से हमला...
पत्रकार के घर में घुसे एक दर्जन हमलावर, लाठी-तलवार-कुल्हाड़ी से हमला...
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। हरियाणा में एक बार फिर कानून व्यवस्था को चुनौती देते हुए कुछ लोगों ने एक पत्रकार को अपना निशाना बनाया। ताजा मामला हरियाणा के पलवल जिले का है, जहां एक पत्रकार के घर में घुसकर एक दर्जन से अधिक हमलावरों ने पत्रकार उनके परिजनों को लाठी, तलवार औ
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
हरियाणा में एक बार फिर कानून व्यवस्था को चुनौती देते हुए कुछ लोगों ने एक पत्रकार को अपना निशाना बनाया। ताजा मामला हरियाणा के पलवल जिले का है, जहां एक पत्रकार के घर में घुसकर एक दर्जन से अधिक हमलावरों ने पत्रकार उनके परिजनों को लाठी, तलवार और कुल्हाड़ी से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायलों को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
उल्लेखनीय है कि पलवल जिले के होडल शहर में रविवार की शाम करीब 6 बजे एक दर्जन से अधिक लोगों ने एक दैनिक अखबार के पत्रकार महेंद्र बघेल के घर में घुसकर उन्हें, उनकी पत्नी, बेटे, भाभी और भतीजे को लाठी, तलवार व कुल्हाड़ी से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। आरोपियों ने झगड़े के दौरान हवा में गोली भी चलाई, लेकिन गोली किसी को नहीं लगी।
पत्रकार महेंद्र के टिंकू ने बताया कि शनिवार की रात को उनके घर में पड़ोस का एक गौरव नामक युवक घुस आया था, लेकिन वह झगड़ा कर भागने में कामयाब हो गया था। इसकी शिकायत उन्होंने शनिवार देर रात करीब 11 बजे होडल थाना पुलिस को दी थी। लेकिन पुलिस ने उक्त शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की, जिसके चलते रविवार को शाम करीब सात बजे आरोपी गौरव और उसके साथ एक दर्जन के करीब अन्य लोग हाथों में लाठी, तलवार, कुल्हाड़ी व अवैध हथियार लेकर उनके घर में घुस आए।
टिंकू का आरोप है कि उक्त लोगों ने उसके पिता महेंद्र को घर में घुसकर पीटा और उसकी मां लज्जा को लाठियों से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद आरोपियों ने उन्हें बचाने पहुंचे टिंकू, उसकी चाची सत्तो और चाचा का बेटा महेश को भी मार-पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायलों में महेंद्र, महेंद्र की पत्नी लज्जा और भाभी सत्तो की हालत नाजुक बताई गई है। तीनों को निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती किया गया है।
इस संबंध में होडल थाने के एसआई कुंदन ने बताया कि उन्हें शनिवार को रात 11 बजे शिकायत दी थी, जिस पर उन्हें सुबह बुलाया था, लेकिन दोनों पार्टियों में से सुबह थाने पर कोई नहीं आया, जिसके चलते उन्होंने शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की। रविवार को शाम के समय उन्हें सूचना मिली थी कि पीड़ित पक्ष पर आरोपियों ने हमला कर दिया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायलों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए पलवल के लिए रेफर कर दिया है। पुलिस घायलों के बयान लेने के लिए पलवल गई हुई है।
एसआई कुंदन ने बताया कि आरोपी गौरव और अन्य की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है, लेकिन आरोपी घर से फरार बताए गए हैं।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स