होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ABP के CEO अशोक वेंकटरमणी बने NBA के प्रेजिडेंट, किसको-कौन सा पद मिला, देखें यहां...
ABP के CEO अशोक वेंकटरमणी बने NBA के प्रेजिडेंट, किसको-कौन सा पद मिला, देखें यहां...
<p style="text-align: justify;"><strong>समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।</strong></p> <p style="text-align: justify;">एबीपी न्यूज नेटवर्क (ABP News Network) के सीईओ अशोक वेंकटरमणी को निजी टेलिविजन न्यूज चैनलों का प्रतिनिधित्व करने वाले समूह 'न्यूज ब्रॉडकास्टर्स असोसिएशन (News Broadcasters Association)' का प्रेजिडेंट चुना गया है। NBA की बोर्ड मीटिंग के बाद
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
एबीपी न्यूज नेटवर्क (ABP News Network) के सीईओ अशोक वेंकटरमणी को निजी टेलिविजन न्यूज चैनलों का प्रतिनिधित्व करने वाले समूह 'न्यूज ब्रॉडकास्टर्स असोसिएशन (News Broadcasters Association)' का प्रेजिडेंट चुना गया है। NBA की बोर्ड मीटिंग के बाद इसकी घोषणा की गई। इससे पहले वे असोसिएशन के वाइस प्रेजिडेंट और डायरेक्टर थे और उन्होंने एचआर और सेल्स सब-कमेटीज (HR and Sales sub-committees) की अध्यक्षता की है। इससे पहले इंडिया टीवी के एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा इसके प्रेजिडेंट थे।
शर्मा फिलहाल असोसिएशन के सदस्य के तौर पर अपनी भूमिका निभाते रहेंगे।
बोर्ड मीटिंग में इंडिया टुडे ग्रुप के सीईओ आशीष बग्गा को वाइस प्रेजिडेंट और टाइम्स नेटवर्क के सीईओ व मैनेजिंग डायरेक्टर को एम.के. आनंद को मानद कोषाध्यक्ष (Honorary Treasurer) को नियुक्त किया गया है।
वहीं NBA के अन्य सदस्यों में एनडीटीवी ग्रुप के एग्जिक्यूटिव वाइस चेयरपर्सन के.वी.एल.नारायण राव, टीवी18 ब्रॉडकास्ट के चीफ एग्जिक्यूटिव (न्यूज) व ग्रुप एडिटर-इन-चीफ राहुल जोशी, जी मीडिया कॉर्पोरेशन के सीईओ भास्कर दास, न्यूज 24 ब्रॉडकास्ट की चेयरपर्सन व मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद और मातृभूमि प्रिंटिंग एंड पब्लिशिंग कंपनी के डायरेक्टर (whole-time) एम.वी. श्रेयम्स कुमार शामिल हैं।
अशोक वेंकटरमणी ने अपने नियुक्ति की पुष्टि एक्सचेंज4मीडिया से की है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत यूनीलिवर क साथ की और यहां उन्होंने 19 साल तक काम किया। इस दौरान उन्होंने फूड्स एंड पर्सनल केयर का बिजनेस के लिए सेल्स, मार्केटिंग और जनरल मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। एबीपी
एबीपी ग्रुप में एबीपी न्यूज नेटवर्क के सीईओ की भूमिका निभाने से पहले वे भारत में यूनीलिवर के स्किन केयर वाइस प्रेजिडेंट और बिजनेस हेड थे।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स