होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / टाटा समूह के विवाद में ये पीआर कंपनी भी कूदी, मिस्त्री को लिखा ओपन लेटर
टाटा समूह के विवाद में ये पीआर कंपनी भी कूदी, मिस्त्री को लिखा ओपन लेटर
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। टाटा ग्रुप (Tata Group) और साइरस मिस्त्री के बीच चल रही खींचतान में अब पीआर कंपनी ‘Rediffusion Y&R’ के चेयरमैन और एमडी अरुण नंदा भी कूद गए हैं। नंदा ने मिस्त्री को एक खुला पत्र (Open letter) लिखकर उन पर कई आरोप लगाए हैं। उन्होंने मिस्त्री के ऑफिस से मंगलवार को जारी
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
टाटा ग्रुप (Tata Group) और साइरस मिस्त्री के बीच चल रही खींचतान में अब पीआर कंपनी ‘Rediffusion Y&R’ के चेयरमैन और एमडी अरुण नंदा भी कूद गए हैं। नंदा ने मिस्त्री को एक खुला पत्र (Open letter) लिखकर उन पर कई आरोप लगाए हैं। उन्होंने मिस्त्री के ऑफिस से मंगलवार को जारी हुए प्रेस रिलीज जिसमें टाटा संस पर आरोप लगाया है कि टाटा ट्रस्ट के पीआर कामों (PR work) के लिए भुगतान किया था, पर सवाल भी पूछा है। नंदा ने लिखा है, ‘ टाटा संस के अलावा टाटा ट्रस्ट के पीआर की भी जिम्मेदारी एजेंसी के अनुबंध में शामिल की गई और इसके लिये टाटा संस ने भुगतान किया। यह सब आपने डा. मुकुन्द राजन तथा मुझे जो निर्देश दिया, उसके अनुरूप हुआ।’
नंदा ने मिस्त्री से यह भी कहा है कि मीडिया और लोगों के सामने तथ्यपरक बात करें और अपने अनुसार बातों को तोड़-मरोड़कर पेश न करें। लेटर में नंदा ने लिखा है, ‘मुझे नहीं पता कि आप मीडिया में हमारी कंपनी के बारे में क्यों कुछ चुनिंदा सूचनाएं लीक कर रहे हैं। मीडिया में मामला उठाने से पहले दूसरे पक्ष की बात भी सुनी जानी चाहिए।’
गौरतलब है कि ‘Rediffusion’ कंपनी टाटा समूह की ओर से मीडिया के साथ संपर्क करने का काम देखती है। नंदा की कंपनी ने टाटा समूह की पीआर (जनसंपर्क) एजेंसी के रूप में 2011 में नीरा राडिया की वैष्णवी कॉर्पोरेट कम्युनिकेशंस की जगह ली थी।
आप भी इस पूरे लेटर को नीचे पढ़ सकते हैं...
टैग्स