होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / क्या 'टाइम्स नाउ' 100% जर्नलिज्म के लिए नहीं था? जानिए, इस सवाल पर क्या बोले अरनब

क्या 'टाइम्स नाउ' 100% जर्नलिज्म के लिए नहीं था? जानिए, इस सवाल पर क्या बोले अरनब

राजस्थान में दैनिक भास्कर के 20 साल पूरे होने पर मनाए जा रहे ‘भास्कर उत्सव’ में टाइम्स नाउ के पूर्व एडिटर-इन-चीफ अरनब गोस्वामी से रैपिड फायर राउंड में दैनिक भास्कर समूह के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर भरत अग्रवाल ने सवाल-जवाब किए, जिसमें अरनब ने बड़ी ही बेबाकी से उत्तर दिए। पढ़ें अरनब स

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

राजस्थान में दैनिक भास्कर के 20 साल पूरे होने पर मनाए जा रहे ‘भास्कर उत्सव’ में टाइम्स नाउ के पूर्व एडिटर-इन-चीफ अरनब गोस्वामी से रैपिड फायर राउंड में दैनिक भास्कर समूह के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर भरत अग्रवाल ने सवाल-जवाब किए, जिसमें अरनब ने बड़ी ही बेबाकी से उत्तर दिए।

पढ़ें अरनब से ये खास बातचीत:

सवाल-आपका फेवरेट शब्द क्या है?

अरनब-रिपब्लिक।

सवाल-आपका फेवरेट हीरो?

अरनब-कोई नहीं

सवाल-आपने बैंक में कितने पैसे जमा कराए?

अरनब-मेरे पास सिर्फ 12 हजार रुपए थे। मैं एटीएम की लाइन में खड़ा था। बेहद खुश था। देश बदल रहा है।

सवाल-आपने कॉलेज में कितने दिलों को तोड़ा?

अरनब-ऐसा नहीं हुआ। मेरे पर कोई ध्यान नहीं देता था। मेरे साथ अर्जुन रामपाल पढ़ते थे जो मेरे से एक साल सीनियर थे। मेरे कई बैचमेट बॉलिवुड में गए हैं, जैसे इम्तियाज अली। जब ये हों तो कौन मुझे अटेंशन देगा।

सवाल-लोग कहते हैं कि आप राहुल गांधी पर बहुत हार्ड हैं और नरेंद्र मोदी पर सॉफ्ट?

अरनब-मैं केवल सवाल पूछ सकता हूं। किसी और पर जवाब नहीं दे सकता। मुझे लगता है कि मैंने राहुल से नर्म तरीके से बिहेव किया है। मैंने वो शाम बहुत एंज्वॉय की, जब मैंने इंटरव्यू किया।

सवाल-अगर जादू की झप्पी देने का मौका मिला तो मोदी और राहुल में से किसे देंगे?

अरनब-मैं किसी भी राजनेता को नहीं दूंगा।

सवाल-आपके घर पर डिबेट होती है तो कौन जीतता है आप या वाइफ?

अरनब-आप खुद समझ सकते हैं। बोलने की जरूरत नहीं।

सवाल-अरनब आपकी उम्र कितनी है?

अरनब-मैंने राहुल के साथ शो किया तो उन्होंने मेरी उम्र पूछी थी। तब मैंने कहा 40 साल। तो वो बोले छोटे हो आप। मैं जवाब दिया मुझे 19 साल का काम का एक्सपीरियंस है।

लोगों के सवालों के भी दिए जवाब

सवाल- डिजिटल कैसे इंडियन जर्नलिज्म में चेंज लाएगा?

अरनब-हो रहा है। और डिजिटल से जर्नलिज्म में बदलाव आ रहा है।

सवाल-आपने बोला जब तक सुना नहीं जाए, तब तक चिल्लाना चाहिए, लेकिन गांधीजी ऐसा नहीं करते थे।

अरनब- चिल्लाने से मेरा मतलब जोर से आवाज करना नहीं है। इसका मतलब है अपनी आवाज को ऊपर तक पहुंचाना। मैं किसी और के लिए अांसरेबल नहीं हूं, मैं अपने एडिटर के लिए आंसरेबल हूं।

सवाल-इंडियन जर्नलिज्म दो भागों में बांटा है। एक नेशनलिस्ट का और दूसरा है एंटी नेशनलिस्ट का।

अरनब- ऐसा नहीं है।

सवाल-जिस समय कोई बाेल रहा हो क्या उस समय बाकी लोगों का माइक ऑफ रहना चाहिए? क्योंकि सच बोलने वाले की आवाज दब जाती है?

अरनब- मैं रिपब्लिक में ऐसा कर सकता हूं। लेकिन प्रॉब्लम ये है कि आप चार पार्टी के स्पीकर को बुला लो, तो वो ऐसा नहीं होने देंगे। फिर भी मैं कोशिश करूंगा।

सवाल- अपने बताया कि आपका रिपब्लिक 100% जर्नलिज्म के लिए होगा। तो क्या टाइम्स नाउ में ऐसा नहीं था?

अरनब-कोई भी मेरे करियर पर फैसला नहीं कर सकता। यदि मैंने कुछ करने का सोचा है तो मैंने सोचा है।

सवाल-कश्मीरी पंडितों के मुद्दे पर क्या होगा?

अरनब-मैंने कश्मीरी पंडितों के लिए काफी शो किए हैं। और मैं आगे भी आवाज उठाऊंगा।

सवाल-आप हमारे घर कब आ रहे हैं?

अरनब-हम आपके घर में आपके ड्राॅइंगरूम में आ रहे हैं, अपने रिपब्लिक के साथ।

सवाल-आपका बेस्ट सिंगर कौन है?

अरनब-भूपेन हजारिका।

सवाल-आपका फेवरेट सॉन्ग गाइए?

अरनब-नहीं।

(साभार: दैनिक भास्कर)

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

NDTV से इस्तीफे के बाद अब टाइम्स ग्रुप में बड़ी जिम्मेदारी संभाल सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के रूप में एनडीटीवी जॉइन किया था। एनडीटीवी से पहले वह टाइम्स नेटवर्क में सीनियर वाइस प्रेजिडेंट और नेशनल हेड (ब्रैंडेड कंटेंट) के पद पर थे।

17 hours ago

Hoopr में इस बड़े पद से अलग हुईं वितस्ता कौल, नई दिशा में बढ़ाएंगी कदम

यहां अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने Hoopr की मार्केटिंग स्ट्रैटेजी को आकार देने और क्रिएटर व ब्रैंड इकोसिस्टम में इसकी मजबूत पहचान बनाने में अहम भूमिका निभाई।

18 hours ago

‘दि इकोनॉमिक टाइम्स’ ब्रैंड की डायरेक्टर शानू सिंह ने दिया इस्तीफा

शानू सिंह ने बेनेट कोलमैन एंड कंपनी (BCCL) में ‘दि इकोनॉमिक टाइम्स’ ब्रैंड की डायरेक्टर पद से इस्तीफा दे दिया है।

19 hours ago

कॉनकोर के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर राजीव भारद्वाज बने प्रसार भारती में मेंबर

भारतीय कंटेनर निगम लिमिटेड यानी कि 'कॉनकोर' के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर (HR) राजीव भारद्वाज को अब प्रसार भारती में मेंबर (पर्सनल) नियुक्त किया गया है।

1 day ago

शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुई YAAP Digital Limited

डिजिटल मार्केटिंग कंपनी YAAP Digital Limited ने शेयर बाजार में अपना डेब्यू कर लिया है। कंपनी NSE Emerge प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुई है और इस प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध होने वाली यह 717वीं कंपनी बन गई है।

2 days ago


बड़ी खबरें

सन टीवी नेटवर्क का बड़ा फैसला, शेयरधारकों के लिए इंटरिम डिविडेंड का किया ऐलान

मीडिया कंपनी सन टीवी नेटवर्क ने अपने शेयरधारकों के लिए इंटरिम डिविडेंड (लाभांश) देने का ऐलान किया है।

3 hours ago

पीएम 9 मार्च को पोस्ट बजट वेबिनार को करेंगे संबोधित, AVGC-क्रिएटर इकोनॉमी पर होगी चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 मार्च को बजट के बाद आयोजित एक खास वेबिनार को संबोधित करेंगे।

2 hours ago

इस बड़ी वजह से MIB ने न्यूज चैनलों की TRP पर चार हफ्तों के लिए लगाई रोक

फिलहाल यह व्यवस्था एक महीने के लिए लागू की जाएगी। इस दौरान न्यूज चैनल सामान्य रूप से प्रसारण करते रहेंगे, लेकिन उनकी दर्शक संख्या से जुड़े आंकड़े न तो मापे जाएंगे और न ही जारी किए जाएंगे।

18 hours ago

जर्मन मीडिया कंपनी Axel Springer खरीदेगी 'टेलीग्राफ मीडिया ग्रुप', £575 मिलियन में हुई डील

जर्मनी की बड़ी मीडिया कंपनी एक्सल स्प्रिंगर (Axel Springer) ने ब्रिटेन के मशहूर अखबार समूह Telegraph Media Group (TMG) को खरीदने का समझौता कर लिया है।

3 hours ago

जन्मदिन विशेष: रणनीतिक सोच व दमदार ब्रैंडिंग है शुभ्रांशु सिंह की खास पहचान

आज जन्मदिन के मौके पर शुभ्रांशु सिंह को एक अनुभवी मार्केटिंग लीडर के रूप में याद किया जा रहा है। उन्हें ब्रैंड व मार्केटिंग इकोसिस्टम की तेज रणनीतिक सोच रखने वाली प्रमुख आवाजों में गिना जाता है।

2 hours ago