होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / LSTV एडिटर-इन-चीफ कम CEO नियुक्ति: मत होइए निराश आप भी रिजेक्ट से हो सकते है सिलेक्ट...

LSTV एडिटर-इन-चीफ कम CEO नियुक्ति: मत होइए निराश आप भी रिजेक्ट से हो सकते है सिलेक्ट...

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। नोटबंदी के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार देश से कालाधन खत्म करने, भ्रष्टाचार को जड़ से उखाड़ फेंकने और कालामन साफ करने की गुहार लगा रहे हैं, लंबे -चौड़े भाषणों में बड़े-बड़े वादे कर रहे हैं। लेकिन जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नाक

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

नोटबंदी के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार देश से कालाधन खत्म करने, भ्रष्टाचार को जड़ से उखाड़ फेंकने और कालामन साफ करने की गुहार लगा रहे हैं, लंबे -चौड़े भाषणों में बड़े-बड़े वादे कर रहे हैं। लेकिन जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नाक के नीचे भ्रष्टाचार पनप रहा है, तो ऐसे में देश से करप्शन खत्म होने की कवायद को कितना बड़ा झटका लगा है, इसका सहज अंदाजा लगाया जा सकता है।

लोकसभा टीवी के लिए हाल ही में सीईओ और एडिटर इन चीफ के लिए वैकेंसी निकाली गई। पूर्व सीईओ सीमा गुप्ता का काेोर्यकाल खत्म हो रहा था और ऐसा माना जा रहा था लोकसभा अध्यक्ष उनकी कार्यप्रणाली से खुश नहीं है। ऐसे में जब मीडिया के कई सीनियर लोगों ने इस पद के लिए लिए आवेदन किया तो ऐसा लगा कि सरकार इस पद के लिए इस बार साफ तरीके से नियुक्ति चाहती है।

इस बार जिन लोगो ने इस पद के लिए आवेदन दिया उसकी सूची लोकसभा की वेबसाइट पर 23 दिसंबर को प्रकाशित की गई। इस सूची में 18 लोगों का चयन हुआ और 20 लोग किसी न किसी कारण से रिजेक्ट किये गए। फिर चार दिन बाद 27 दिसंबर को एक दूसरी सूची जारी की गई जिसमें पूर्व में रिजेक्ट किए गए दो लोगों को नई सूची में चयनित उम्मीदवारों में जगह दे दी गई। यानी अब चयनित उम्मीदवार कुल 20 हो गए। साथ ही रिजेक्टेड कैंडिडेट्स की सूची में अब भी 20 बरकरार है।

एक उम्मीदवार सुनित टंडन (पूर्व डीजी आाईआईएमसी) जिनका नाम पिछली सूची में विचाराधीन था उनको रिजेक्ट कर दिया गया और एक उम्मीदवार आशीष जोशी का नाम दोनों सूची में है। यानी वो एक कैटेगरी में चयनित हैं जिस कैटेगरी में पहले उनको रिजेक्ट कर दिया गया था। साथ ही दूसरी कैटेगरी में उनको रिजेक्ट कर दिया गया है जहां पहले उनका आवेदन नहीं था। साथ ही एक और नाम अनंत विजय का है जो रिजेक्टेड से चयनित उम्मीदवारों की सूची में शामिल हो गए हैं। ऐसे में अब इन दो उम्मीदवारों के सिलेक्शन से उन लोगों के मन में भी एक बार फिर से उम्मीद के आशा जग गई है और सभी रिजेक्टेड अपने अपने जरियों से रिजेक्ट से कैसे होते है सिलेक्ट, ये फंडा जानने में जुट गए हैं।

वैसे एक बड़ी बात ये भी है कि इस पद के लिए जो अनिवार्य योग्यता है, उसे भी कई उम्मीदवारों का प्रोफाइल मिसमैच करता है, पर जब सैया हो कोतवाल तो डर काहे का.. किसी संस्थान के सीईओ या एडिटर इन चीफ के पद पर न रहने वाले भी इस लिस्ट में सिलेक्ट हुए हैं।

सवाल उठता है कि भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए सुबह शाम जोर देने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नाक के नीचे अगर किसी पद के लिए बिना किसी पैरवी या पहुंच के एक पद नहीं भरा जा सकता, तो कैसे उम्मीद की जाय कि चीज़ें पटरी पर आ सकती हैं।

पहले पढ़िए पहली लिस्ट वाली खबर और उसके नीचे देखिए नई लिस्ट। पहले इंटरव्यू की तिथि 29-30 दिसंबर थी पर अब 4 जनवरी 2017 हो गई है। वैसे पता नहीं कि अभी कितने और सिलेक्ट और रिजेक्ट होंगे 4 जनवरी से पहले...

पढ़े पहले जारी की गई लिस्ट :  LSTV के एडिटर-इन-चीफ कम CEO पद के इंटरव्यू के लिए उम्मीदवारों का चयन, देखें सूची

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

NDTV से इस्तीफे के बाद अब टाइम्स ग्रुप में बड़ी जिम्मेदारी संभाल सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के रूप में एनडीटीवी जॉइन किया था। एनडीटीवी से पहले वह टाइम्स नेटवर्क में सीनियर वाइस प्रेजिडेंट और नेशनल हेड (ब्रैंडेड कंटेंट) के पद पर थे।

16 hours ago

Hoopr में इस बड़े पद से अलग हुईं वितस्ता कौल, नई दिशा में बढ़ाएंगी कदम

यहां अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने Hoopr की मार्केटिंग स्ट्रैटेजी को आकार देने और क्रिएटर व ब्रैंड इकोसिस्टम में इसकी मजबूत पहचान बनाने में अहम भूमिका निभाई।

17 hours ago

‘दि इकोनॉमिक टाइम्स’ ब्रैंड की डायरेक्टर शानू सिंह ने दिया इस्तीफा

शानू सिंह ने बेनेट कोलमैन एंड कंपनी (BCCL) में ‘दि इकोनॉमिक टाइम्स’ ब्रैंड की डायरेक्टर पद से इस्तीफा दे दिया है।

18 hours ago

कॉनकोर के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर राजीव भारद्वाज बने प्रसार भारती में मेंबर

भारतीय कंटेनर निगम लिमिटेड यानी कि 'कॉनकोर' के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर (HR) राजीव भारद्वाज को अब प्रसार भारती में मेंबर (पर्सनल) नियुक्त किया गया है।

1 day ago

शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुई YAAP Digital Limited

डिजिटल मार्केटिंग कंपनी YAAP Digital Limited ने शेयर बाजार में अपना डेब्यू कर लिया है। कंपनी NSE Emerge प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुई है और इस प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध होने वाली यह 717वीं कंपनी बन गई है।

2 days ago


बड़ी खबरें

सन टीवी नेटवर्क का बड़ा फैसला, शेयरधारकों के लिए इंटरिम डिविडेंड का किया ऐलान

मीडिया कंपनी सन टीवी नेटवर्क ने अपने शेयरधारकों के लिए इंटरिम डिविडेंड (लाभांश) देने का ऐलान किया है।

2 hours ago

पीएम 9 मार्च को पोस्ट बजट वेबिनार को करेंगे संबोधित, AVGC-क्रिएटर इकोनॉमी पर होगी चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 मार्च को बजट के बाद आयोजित एक खास वेबिनार को संबोधित करेंगे।

1 hour ago

इस बड़ी वजह से MIB ने न्यूज चैनलों की TRP पर चार हफ्तों के लिए लगाई रोक

फिलहाल यह व्यवस्था एक महीने के लिए लागू की जाएगी। इस दौरान न्यूज चैनल सामान्य रूप से प्रसारण करते रहेंगे, लेकिन उनकी दर्शक संख्या से जुड़े आंकड़े न तो मापे जाएंगे और न ही जारी किए जाएंगे।

17 hours ago

जर्मन मीडिया कंपनी Axel Springer खरीदेगी 'टेलीग्राफ मीडिया ग्रुप', £575 मिलियन में हुई डील

जर्मनी की बड़ी मीडिया कंपनी एक्सल स्प्रिंगर (Axel Springer) ने ब्रिटेन के मशहूर अखबार समूह Telegraph Media Group (TMG) को खरीदने का समझौता कर लिया है।

2 hours ago

जन्मदिन विशेष: रणनीतिक सोच व दमदार ब्रैंडिंग है शुभ्रांशु सिंह की खास पहचान

आज जन्मदिन के मौके पर शुभ्रांशु सिंह को एक अनुभवी मार्केटिंग लीडर के रूप में याद किया जा रहा है। उन्हें ब्रैंड व मार्केटिंग इकोसिस्टम की तेज रणनीतिक सोच रखने वाली प्रमुख आवाजों में गिना जाता है।

1 hour ago