होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / आनंद ने जागरण.कॉम को कहा अलविदा, अब इस ब्रैंड के साथ शुरू की नई पारी...
आनंद ने जागरण.कॉम को कहा अलविदा, अब इस ब्रैंड के साथ शुरू की नई पारी...
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। जागरण.कॉम (jagran.com) से आनंद राज ने इस्तीफा दे दिया है। वे यहां सीनियर सब-एडिटर की पद पर कार्यरत थे। उन्होंने नई पारी की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान के साथ की है, जहां उन्हें बतौर सीनियर कंटेंट राइटर जिम्मेदारी मिली है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
जागरण.कॉम (jagran.com) से आनंद राज ने इस्तीफा दे दिया है। वे यहां सीनियर सब-एडिटर की पद पर कार्यरत थे। उन्होंने नई पारी की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान के साथ की है, जहां उन्हें बतौर सीनियर कंटेंट राइटर जिम्मेदारी मिली है।
आनंद को पत्रकारिता का लगभग 7 साल का अनुभव है। उन्होंने 2009 में इंडिया न्यूज से बतौर असिस्टेंट प्रड्यूसर करियर की शुरुआत की। माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म करने वाले आनंद ने 4रियल न्यूज में भी काम किया। उन्होंने मई, 2014 में दैनिकजागरण.कॉम जॉइन किया था, जहां वे एक शिफ्ट इंचार्ज की भी जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
समाचार4मीडिया की तरफ से आनंद को नई पारी की ढेर सारी शुभकामनाएं।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स