होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ...ये 'सर्जिकल स्ट्राइक' तो देश के टीवी दर्शक ही करेंगे, बोले वरिष्ठ पत्रकार रोहित सरदाना
...ये 'सर्जिकल स्ट्राइक' तो देश के टीवी दर्शक ही करेंगे, बोले वरिष्ठ पत्रकार रोहित सरदाना
रोहित सरदाना आउटपुट एडिटर व एंकर, जी न्यूज ।। राज ठाकरे और करन जौहर, दोनों पूरे फॉर्म में हैं। सेना का मान-सम्मान तो बाद की बात है, दोनों तरफ
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
रोहित सरदाना
आउटपुट एडिटर व एंकर, जी न्यूज ।।
राज ठाकरे और करन जौहर, दोनों पूरे फॉर्म में हैं। सेना का मान-सम्मान तो बाद की बात है, दोनों तरफ से अपनी अपनी गोटी सेट कर लेने के लिए हर संभव जुगत चल रही है।
अगर विरोध पाकिस्तानी कलाकारों से ही है– तो 5 करोड़ दे के कैसे उनकी मौजूदगी बेअसर हो जाएगी? और करन जौहर को अगर वाकई सेना के शहीद परिवारों की चिंता होती तो, पिक्चर रिलीज के हफ्ते भर पहले नहीं, उरी हमले के बाद ही उनकी देशभक्ति जाग गई होती। इसी लिए कह रहा हूं, सब अपनी अपनी गोटी सेट कर रहे हैं।
और गोटी सेट करने वालों में इन दोनों के अलावा सबसे आगे हैं वो लोग- जो कन्हैया कुमार के ‘सेना रेप करती है’ वाले बयान के बाद, घाटी में हुई ऐसी घटनाओं के आंकड़े जुटा के साबित करने में मंढ गए थे कि हां जी, सेना रेप तो करती है।
आज राज ठाकरे और करन जौहर की जंग में सेना का अपमान कचोट रहा है उन लोगो को जो विदेश में जा के ये भाषण देते हैं कि बुरहान वानी की तो भारतीय सेना ने हत्या कर दी।
सेना का अपमान कचोट रहा है उन लोगो को जो भारतीय सेना के सर्जिकल स्ट्राइक के दावे को झुठलाने के लिए हाफ़िज़ सईद के बयानों को भी गवाही के तौर पे पेश कर देने में शर्म महसूस नहीं करते।
आज सेना के अपमान की परवाह सबसे ज़्यादा उन्हीं लोगों दिख रही है जो विदेशी चिंतकों के कोट्स लिख लिख कर ये साबित करने में जुटे थे कि सेना के साथ खड़े होने में निष्पक्षता खतरे में आ जाती है।
वाट्सऐप फेसबुक पे कई दिन से एक मैसेज चल रहा है, कि देश के अंदर भी ऐसे लोगों के खिलाफ़ सर्जिकल स्ट्राइक करने की ज़रूरत है। बेशक है। लेकिन वो सर्जिकल स्ट्राइक देश के टीवी दर्शक करेंगे। अपने TV रिमोट से।
(साभार: फेसबुक वॉल से)
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स