होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / तहलका: क्या नई नियुक्ति के चलते पुरानी टीम ने चला इस्तीफे का दांव!

तहलका: क्या नई नियुक्ति के चलते पुरानी टीम ने चला इस्तीफे का दांव!

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। खोजी और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जानी जाने वाली मैगजीन तहलका सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है, एक तरफ जहां हिंदी की पूरी टीम ने हाल ही में एक साथ इस्तीफे की घोषणा की थी, तो वहीं अब दूसरी तरफ ये खबर आई है कि यहां अमित प्रकाश सिंह को तहलका-हिंदी का

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

खोजी और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जानी जाने वाली मैगजीन तहलका सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है, एक तरफ जहां हिंदी की पूरी टीम ने हाल ही में एक साथ इस्तीफे की घोषणा की थी, तो वहीं अब दूसरी तरफ ये खबर आई है कि यहां अमित प्रकाश सिंह को तहलका-हिंदी का नया डिप्टी एडिटर नियुक्त किया है।

बता दें कि अमित प्रकाश सिंह को पत्रकारिता के क्षेत्र में तीस सालों का अनुभव हैं। यहां जुड़ने से पहले वे इंडिया टुडे ग्रुप में कंसल्टिंग एडिटर थे। उन्होंने जनसत्ता के दिल्ली एडिशन में एडिटर और कोलकाता एडिशन में न्यूज एडिटर के पद पर भी काम किया है।

दरअसल तहलका-हिंदी के नए डिप्टी एडिटर अमित प्रकाश सिंह की नियुक्त ऐसे समय पर हुई, जब यहां सैलरी न मिलने से कर्मचारियों के बीच बगावती सुर बुलंद हैं, ऐसे में ये माना जाए कि क्या तहलका-हिंदी में अब सबकुछ सामान्य है, या फिर हो रहा है। वैसे बताया ये जा रहा है कि यह पत्रिका अभी तक आर्थिक तंगी से जूझ रही थी और इसी के चलते यहां इस्तीफे का सिलसिला जारी था।

तहलका कर्मी की ओर से समाचार4मीडिया को एक खत मिला है, जिसमें इसी बात का जिक्र और सवाल किया गया है, कि जो सामूहिक इस्तीफे हुए क्या वो आर्थिक तंगी की वजह से हुआ या इसके पीछे की कहानी कुछ और है?

पढ़िए : ‘तहलका’ पर एक और संकट, पत्रकारों की पूरी टीम ने उठाया ये बड़ा कदम…

पढ़िए पूरा खत:   

मैं जो यह मेल लिख रहा हूं और दो एक साथी और भी तहलका हिंदी से ही जुड़े हुए हैं। हम भी कोई आज नहीं जुड़े हैं। तब जुड़े थे जब तहलका हिंदी में संजय दुबे जी कार्यकारी संपादक हुआ करते थे। और जिस आर्थिक परेशानियों का जिक्र करके बृजेश सिंह ने सामूहिक इस्तीफा दिया है वो कोई आज-कल में शुरू नहीं हुआ है। वो तरुण और शोमा के जाने के साथ ही शुरू हो गया था। फिर ये कथित क्रांतिकारी कदम अभी ही क्यों? क्या इसके पीछे कोई और कारण था जो न तो आपको बताया गया और ना ही तहलका हिंदी के दूसरे साथियों को। संजय दुबे के जाने के बाद अतुल चौरसिया तहलका हिंदी के कार्यकारी सम्पादक बनाए गए थे। जब अतुल चौरसिया गए तो बृजेश सिंह तहलका हिंदी के कार्यकारी संपादक बनाए गए। संजय दुबे के वक्त बृजेश  संवाददाता थे।

इसमें कोई शक नहीं कि बृजेश ने संजय दुबे और अतुल के बाद पत्रिका को बेहतर ढंग से सम्भाला। लेकिन जिस दिन उन्होंने अपने टीम के सामूहिक इस्तीफे का मेल मैनेजमेंट को भेजा था उसी दिन दोपहर एक बजे मैनेजमेंट से एक मेल तहलका में सबको आया था। इस मेल को तभी आ जाना चाहिए था जब संजय दुबे तहलका से गए थे। मैनेजमेन्ट ने अपने मेल में अनुभवी पत्रकार अमित प्रकाश सिंह को तहलका हिंदी पत्रिका का डिप्टी एडिटर बनाए जाने की घोषणा की थी। मैनेजमेंट से आए मेल को आप नीचे पढ़ सकते हैं। क्या अब भी आपको लगता है कि सामूहिक इस्तीफा केवल आर्थिक तंगी की वजह से था। मेरा भी मानना है कि आर्थिक तंगी तो है लेकिन हालात पिछले कई महीनों के मुकाबले ठीक हुए हैं।

तहलका कर्मी

Dear All,

It gives us great pleasure in welcoming Mr. Amit Prakash Singh, who has joined us as Deputy Editor- Hindi. He comes to us with rich experience spanning over three decades. Before joining Tehelka, Mr. Amit Prakash Singh has worked as Consulting Editor -India Today. He has also worked with Jansatta as Editor- Delhi & News Editor- Kolkata. We welcome Mr. Amit Prakash Singh and wish him all the best for this important assignment. With Regards, Tehelka HR

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: मीडिया इंडस्ट्री के बदलावों के बीच मजबूत पहचान बना चुके हैं विकास खनचंदानी

मीडिया इंडस्ट्री जिस तेजी से बदल रही है, उसमें बहुत कम ऐसे लीडर हैं जिन्होंने इन बदलावों को उतनी साफ रणनीति और लचीलापन के साथ संभाला है जितना विकास खनचंदानी ने किया है।

2 days ago

NDTV से इस्तीफे के बाद अब टाइम्स ग्रुप में बड़ी जिम्मेदारी संभाल सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के रूप में एनडीटीवी जॉइन किया था। एनडीटीवी से पहले वह टाइम्स नेटवर्क में सीनियर वाइस प्रेजिडेंट और नेशनल हेड (ब्रैंडेड कंटेंट) के पद पर थे।

3 days ago

Hoopr में इस बड़े पद से अलग हुईं वितस्ता कौल, नई दिशा में बढ़ाएंगी कदम

यहां अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने Hoopr की मार्केटिंग स्ट्रैटेजी को आकार देने और क्रिएटर व ब्रैंड इकोसिस्टम में इसकी मजबूत पहचान बनाने में अहम भूमिका निभाई।

3 days ago

‘दि इकोनॉमिक टाइम्स’ ब्रैंड की डायरेक्टर शानू सिंह ने दिया इस्तीफा

शानू सिंह ने बेनेट कोलमैन एंड कंपनी (BCCL) में ‘दि इकोनॉमिक टाइम्स’ ब्रैंड की डायरेक्टर पद से इस्तीफा दे दिया है।

3 days ago

कॉनकोर के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर राजीव भारद्वाज बने प्रसार भारती में मेंबर

भारतीय कंटेनर निगम लिमिटेड यानी कि 'कॉनकोर' के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर (HR) राजीव भारद्वाज को अब प्रसार भारती में मेंबर (पर्सनल) नियुक्त किया गया है।

3 days ago


बड़ी खबरें

‘समाचार4मीडिया 40 अंडर 40’: विजेताओं के चयन के लिए जूरी मीट 14 मार्च को

एक्सचेंज4मीडिया (exchange4media) समूह की हिंदी वेबसाइट 'समाचार4मीडिया' पत्रकारिता जगत से जुड़े 40 प्रतिभाशाली युवाओं ‘40 अंडर 40’ की लिस्ट एक बार फिर तैयार करने जा रही है।

14 hours ago

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर वेबिनार: मीडिया में AI के सही उपयोग पर विशेषज्ञों की चर्चा

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित एक विशेष वेबिनार में मीडिया और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव पर विस्तृत चर्चा की गई।

12 hours ago

खुद को नया रूप देकर आगे बढ़ेगा इंडियन न्यूज इकोसिस्टम, भविष्य रहेगा मजबूत: हर्ष भंडारी

भारतीय न्यूज इकोसिस्टम में इस हफ्ते चार हफ्तों के लिए TRP को अस्थायी रूप से रोक दिया गया। इसके बाद कई मीडिया वॉचर्स ने सवाल उठाया कि आखिर ऐसा क्यों हुआ।

11 hours ago

क्या दुनिया वैसी नहीं रहेगी जैसी हम जानते हैं?

मैं जब विज्ञापन इंडस्ट्री में चल रहे बड़े बदलावों की खबरें देख रहा था, तो मेरे मन में एक सवाल आया कि इन बदलावों से क्लाइंट्स को आखिर क्या फायदा होगा।

11 hours ago

पीएम 9 मार्च को पोस्ट बजट वेबिनार को करेंगे संबोधित, AVGC-क्रिएटर इकोनॉमी पर होगी चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 मार्च को बजट के बाद आयोजित एक खास वेबिनार को संबोधित करेंगे।

2 days ago