होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / अमर उजाला को अलविदा कह अमित कुमार तिवारी पहुंचे PMO ऑफिस
अमर उजाला को अलविदा कह अमित कुमार तिवारी पहुंचे PMO ऑफिस
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। अमर उजाला में काम कर रहे अमित कुमार तिवारी ने यहां से इस्तीफा देकर Silver Touch Technologies के जरिए पीएमओ इंडिया से जुड़ गए हैं और सीनियर कॉपी राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं। अमर उजाला में डिजिटल विंग (
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
अमर उजाला में काम कर रहे अमित कुमार तिवारी ने यहां से इस्तीफा देकर Silver Touch Technologies के जरिए पीएमओ इंडिया से जुड़ गए हैं और सीनियर कॉपी राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं।
अमर उजाला में डिजिटल विंग (amarujala.com) में वे कॉपी एडिटर के तौर पर जुलाई 2015 से अगस्त 2016 तक रहे और इससे पहले वे बिहार-राजस्थान के रीजनल न्यूज चैनल ‘न्यूज इंडिया’ के हिंदी वेब पोर्टल में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे थे। यहां वे मात्र 6 महीने तक ही रहे।
वाराणसी के रहने वाले अमित ने एम.जी. काशी विद्यापीठ से पत्रकारिता में पीजी की डिग्री ली और इसके बाद वे मई, 2014 में एबीपी न्यूज के साथ बतौर इंटर्न जुड़ गए। तीन महीने की इंटर्नशिप करने के बाद वे अगस्त, 2014 से जनवरी, 2015 तक श्रीन्यूज चैनल के वेबपोर्टल (www.shrinews.com) के साथ जुड़ गए और यहां से फिर वे न्यूज इंडिया गए और उसके बाद अमर उजाला के साथ पत्रकारिता का पारी को आगे बढ़ाया।
समाचार4मीडिया की ओर से उन्हें नई पारी की शुभकामनाएं...
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स