होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / बहुत जल्द ही अमर उजाला को अलविदा कह गए फिल्मी पत्रकार अमित कर्ण
बहुत जल्द ही अमर उजाला को अलविदा कह गए फिल्मी पत्रकार अमित कर्ण
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। हिंदी अखबार दैनिक जागरण के मुंबई एंटरटेनमेंट ब्यूरो में अमित कर्ण की एक बार फिर वापसी हो गई है। उन्हें एक बार फिर सीनियर कॉरेस्पोंडेंट की जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने इ
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
हिंदी अखबार दैनिक जागरण के मुंबई एंटरटेनमेंट ब्यूरो में अमित कर्ण की एक बार फिर वापसी हो गई है। उन्हें एक बार फिर सीनियर कॉरेस्पोंडेंट की जिम्मेदारी दी गई है।
उन्होंने इस साल अगस्त महीने में ही इसी पद पर रहते हुए दैनिक जागरण को अलविदा कहा था और इसके बाद अमर उजाला चले गए थे और यहां भी वे स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट की भूमिका निभा रहे थे। लेकिन एक महीने में ही छोड़े हुए संस्थान में वापसी करना अपने आप में ही बड़ी बात है।
2008 में आईआईएमसी (IIMC) से हिंदी में पीजी डिप्लोमा करने वाले अमित कुमार ने ट्रेनी जर्नलिस्ट के रूप में हिंदी के बिजनेस स्डैंडर्ड से अपने करियर की शुरुआत की। मात्र 6 महीने बाद ही वे दिल्ली में नवभारत टाइम्स से जुड़ गए और यहां उन्होंने कॉरेस्पॉन्डेंट कम कॉपी एडिटर की जिम्मेदारी संभाली। यहां वे साल 2008 से 2011 तक रहे और इसके बाद वे दिल्ली से मुंबई चले गए और यहां दैनिक जागरण दामन थाम लिया और सीनियर कॉरेस्पोंडेंट बन गए। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म की एबीसीडी सीखी और कई बॉलिवुड स्टार्स के स्पेशल इंटरव्यू और एंटरटेनमेंट की कुछ अच्छी स्टोरीज भी की।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स