होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / अमर उजाला ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कुछ इस तरह छोड़ी अपनी छाप...
अमर उजाला ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कुछ इस तरह छोड़ी अपनी छाप...
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। देश के बड़े मीडिया ग्रुप में से एक अमर उजाला ग्रुप ने अपनी हिंदी वेबसाइट द्वारा
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
बता दें कि दक्षिण एशिया के कई बड़े मीडिया ग्रुप इस अवॉर्ड की रेस में थे, लेकिन बेस्ट न्यूज वेबसाइट के अवॉर्ड में बाजी मारी अमर उजाला ने, जो ये सम्मान हासिल करने वाली हिंदी की इकलौती वेबसाइट बन गई है।
इस मौके पर अमर उजाला ग्रुप के डायरेक्टर प्रोबल घोषाल ने कहा, ‘हिंदी पाठक को अंतरराष्ट्रीय स्तर का अनुभव देना अमर उजाला का डिजिटल विजन तो है ही, साथ ही संपूर्ण ब्रैंड भी इसी विजन की ओर अग्रसर है। इसलिए हम ऐसे उन्नत माध्यमों का निर्माण कर रहे हैं जिससे कि स्थानीय पाठकों को दुनिया तक ले जा सकें और हिंदी इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाए। विस्तार, जुड़ाव और बेहतरीन मीडिया देने में डिजिटल बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। हम अपने माध्यमों का विस्तार करते हुए विडियो तक ले जा रहे हैं जहां पाठक को भी अपना अनुभव साझा करने का मौका मिले।
अमर उजाला ने साल 2016 की शुरुआत में अपनी साइट को नए कलेवर, साफ डिजाइन, नए इंटरेक्टिव फीचर्स के साथ रीलॉन्च किया था। मोबाइल पर बढ़ती नेट की सुविधा को देखते हुए साइट को पूरी तरह रिस्पांसिव बनाया गया, साथ ही इस बात का ख्याल रखा गया कि कंटेंट पढ़ते समय पाठक को विज्ञापनों आदि से परेशानी ना हो।
अमर उजाला डिजिटल बिजनेस के क्रिएटिव और प्रोडक्ट हेड अरविन्द जोशी ने कहा, ‘अधिकतर मीडिया हाउस हिंदी या अन्य भाषाओं के पाठकों को अच्छा एक्सपीरियंस देने में विश्वास नहीं करती हैं। अपनी सांस्कृतिक पहचान और हिंदी के उच्च स्तर के लिए अमर उजाला को हमेशा जाना जाता रहा है, इसलिए हमने वैश्विक स्तर पर डिज़ाइन और पैकेजिंग पर फोकस किया और इस बात का ध्यान रखा कि हिंदी और हिंदी के पाठकों दोनों को वो मिले जिसके वो हकदार हैं।’
WAN-IFRA द्वारा दिया गया अवॉर्ड साइट की डिजाइन, प्रोडक्ट, नए फीचर्स और पाठक अनुभव के आधार पर दिया गया है। डिस्प्ले और नेटवर्क एडवर्टाइजिंग से आगे बढ़ने की कोशिश में साइट पर किए गए नए प्रयोग बिजनेस मॉडल को बदलने की दिशा में भी नया कदम है। अमर उजाला के डिजिटल बिजनेस हेड, हिमांशु गौतम ने अमर उजाला की बिजनेस स्ट्रैटजी में नई साइट की उपयोगिता के बारे में बताते हुए कहा, ‘ये हमारी योजना का पहला फेस है जिसका उद्देश्य यूज़र एक्सपीरियंस को बेहतरीन बनाना है। इससे बिज़नेस को आगे बढ़ाने के भी कई मौके मिलते हैं। हमारा मकसद पाठक को एक पैसा कमाने का ज़रिया बनाना नहीं है, ना ही सिर्फ पेजव्यूज पर फोकस करना हमारा मिशन है। डिस्प्ले और नेटवर्क से आगे निकलकर हमने अपनी साइट पर ब्रांड से जुड़ने के बेहतर मौके दिए हैं। इस कड़ी में आगे भी बहुत कुछ आता रहेगा, इंतजार कीजिए!’समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स