होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / विभिन्न दिग्गजों को एक मंच पर लेकर आया ‘अमर उजाला’ का ये कार्यक्रम...
विभिन्न दिग्गजों को एक मंच पर लेकर आया ‘अमर उजाला’ का ये कार्यक्रम...
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। तहजीब और नफासत के लिए मशहूर लखनऊ की सरजमीं पर 15 दिसंबर को हिन्दी दैनिक ‘अमर उजाला’ ने विचारो के महोत्सव ‘संवाद 2016’ कार्यक्रम का आयोजन किया। ताज विवांता होटल में आयोजित इस कार्यक्रम की थीम ‘उत्तर प्रदेश
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
तहजीब और नफासत के लिए मशहूर लखनऊ की सरजमीं पर 15 दिसंबर को हिन्दी दैनिक ‘अमर उजाला’ ने विचारो के महोत्सव ‘संवाद 2016’ कार्यक्रम का आयोजन किया। ताज विवांता होटल में आयोजित इस कार्यक्रम की थीम ‘उत्तर प्रदेश के बदलते आयाम’ रखी गई थी।। इसमें मौजूदा दौर में चल रहे यूपी में बदलाव के साथ-साथ भविष्य की संभावनाओ को भी तलाशने की कोशिश की गई।कार्यक्रम में बॉलिवुड स्टार्स, राजनीति के दिग्गज, कलाकार और बुद्धिजीवी एक मंच पर आए और विभिन्न सेशंस के जरिये लोगों को उनके विचार जानने का मौका मिला। पूरे दिन चलने वाले इस कार्यक्रम में पाठकों की भागीदारी के साथ उनके ऑनलाइन सवालों के भी जवाब दिए गए।
कार्यक्रम में मौजूद प्रमुख हस्तियों में क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, फिल्म अभिनेता आमिर खान, भाजपा नेता वरुण गांधी, कांग्रेस नेता जितिन प्रसाद, ऊषा जाधव, राज कुमार राव, दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित, सपा नेता शिवपाल यादव, भाजपा नेता मनोज तिवारी और आम आदमी पार्टी के नेता कुमार विश्वास भी शामिल थे।
इस दौरान बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान ने अमर उजाला की नई पेशकश अमर उजाला टीवी (Amar Ujala TV) को लाइव किया। इसके बाद उप्र के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने लोगों के विभिन्न सवालों के जवाब दिए और आखिर में लोगों को कुमार विश्वास को सुनने का मौका मिला।
अमर उजाला ग्रुप के डायरेक्टर प्रोबल घोषाल ने कहा, ‘चुनावी दृष्टि से उत्तर प्रदेश काफी महत्वपूर्ण राज्य है और इस समय चुनावी रणभेरी बजने को है। ऐसे में इस कार्यक्रम के जरिये नई योजनाओं को शुरू करने के लिए एक प्लेग्राउंड मिला है।’
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स