होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / आलोक श्रीवास्तव की पुस्तक आफरीन का विमोचन, फ़जल इमाम को सम्मान
आलोक श्रीवास्तव की पुस्तक आफरीन का विमोचन, फ़जल इमाम को सम्मान
जोहान्सबर्ग, (दक्षिण अफ्रीका), नौवें विश्व हिंदी सम्मलेन में प्रख्यात कथाकार चित्र मुद्गल और उदय प्रकाश ने कवि पत्रकार आलोक श्रीवास्तव के पहले कहानी संग्रह आफरीन का विमोचन किया । मानवीय रिश्तों पर आधारित कहानियों के इस संग्रह को राजकमल प्रकाशन ने प्रकाशित किया है। आलोक लगभग दो दशक से साहित्यिक-लेखन में सक्रिय हैं। वर्ष 2007 में प्रकाशित उनके पहल
समाचार4मीडिया ब्यूरो 13 years ago
जोहान्सबर्ग, (दक्षिण अफ्रीका), नौवें विश्व हिंदी सम्मलेन में प्रख्यात कथाकार चित्र मुद्गल और उदय प्रकाश ने कवि पत्रकार आलोक श्रीवास्तव के पहले कहानी संग्रह आफरीन का विमोचन किया । मानवीय रिश्तों पर आधारित कहानियों के इस संग्रह को राजकमल प्रकाशन ने प्रकाशित किया है। आलोक लगभग दो दशक से साहित्यिक-लेखन में सक्रिय हैं। वर्ष 2007 में प्रकाशित उनके पहले ग़ज़ल-संग्रह 'आमीन' से उन्हें विशेष पहचान मिली। इसी पुस्तक के लिए आलोक को मप्र साहित्य अकादमी का 'दुष्यंत कुमार पुरस्कार', 'हेमंत स्मृति कविता सम्मान' और 'परम्परा ऋतुराज सम्मान' जैसे कई प्रतिष्ठित साहित्यिक-सम्मान मिल चुके हैं मगर वे हिंदी के पहले ऐसे युवा ग़ज़लकार हैं जिन्हें रूस का यह महत्वपूर्ण सम्मान दिया गया है। वहीं साहित्यकार और पत्रकार फ़ज़ल इमाम मल्लिक को दिनकर साहित्य रत्न सम्मान से नवाजा गया। उन्हें यह सम्मान दिल्ली में में आयोजित दिनकर जयंती समारोह में दिया गया। पर्यावरणविद् और राजीवगांधी ग्लोबल युनिवर्सिटी के कुलपति प्रियरंतन त्रिवेदी, सांसद प्रदीप सिंह और इंद्रप्रस्थन इंडिया इंटरनेशनल के अध्यक्ष डॉ जी पी एस कौशिक ने फ़ज़ल इमाम मल्लिक को सम्मानित किया। बिहार के शेख़पुरा ज़िला के चेवारा के रहने वाले फ़ज़ल इमाम मल्लिक जनसत्ता अख़बार में बतौर वरिष्ठ उपसंपादक कार्यरत हैं। वे कई समाचार चैनलों से जिनमें चैनल वन, आलमी सहारा और लाइव इंडिया प्रमुख हैं बतौर विश्लेषक के तौर पर भी जुड़े हैं। हिंदी खेल पत्रकारिता में महत्त्वपूर्ण स्थान रखने वाले फ़ज़ल इमाम मल्लिक का सरोकार साहित्य से भी है और उनकी कविताएं, कहानियां, टिप्पणिया देश-विदेश की पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित होती रही हैं। हाल ही में उन्हें पत्रकारिता के लिए वर्ष के श्रेष्ठ पत्रकार का पुरस्कार मिला था। इससे पहले राजीव गांधी एक्सलेंस अवार्ड सहित कई दूसरे अवार्ड मिल चुके हैं। समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स