होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / गलत खबर प्रसारित करने के मामले में इस बड़े चैनल का प्रड्यूसर गिरफ्तार...
गलत खबर प्रसारित करने के मामले में इस बड़े चैनल का प्रड्यूसर गिरफ्तार...
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। मिस्र में अलजजीरा चैनल के प्रड्यूसर को कथित तौर पर गलत खबर प्रसारित करने के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है। जांच -पड़ताल के लिए उन्हें 15 दिनों तक हिरासत में रखा जाएगा। मिस्र के जनरल अभियोजन कार्यालय ने उनकी गिरफ्तारी के आदेश दिए थे।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
मिस्र में अलजजीरा चैनल के प्रड्यूसर को कथित तौर पर गलत खबर प्रसारित करने के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है। जांच -पड़ताल के लिए उन्हें 15 दिनों तक हिरासत में रखा जाएगा। मिस्र के जनरल अभियोजन कार्यालय ने उनकी गिरफ्तारी के आदेश दिए थे।
समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, अभियोजक ने महमूद हुसैन गोमा को सरकारी संस्थानों के खिलाफ घृणा फैलाने और गलत जानकारी प्रसारित करने का आरोपी पाया है।
वहीं न्यूज चैनल अलजजीरा ने अपने पत्रकार की गिरफ्तारी की निंदा की है और एक बयान जारी कर कहा, ‘अलजजीरा हुसैन की सुरक्षा के लिए मिस्र के प्रशासन को जिम्मेदार मानता है और अपने पत्रकार की तुरंत रिहाई की मांग करता है।’
जिस समय हुसैन को गिरफ्तार किया गया वह छुट्टी पर थे। उनके साथ उनके दोनों भाईयों को भी गिरफ्तार किया गया है।
अलजजीरा का कहना है कि तीनों को अज्ञात स्थान पर ले जाया गया है।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स