होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / इंडिया न्यूज ने बताया, कैसे मुख्यमंत्री के जीजा की हनक से परेशान है यहां के लोग
इंडिया न्यूज ने बताया, कैसे मुख्यमंत्री के जीजा की हनक से परेशान है यहां के लोग
नेशनल न्यूज चैनल ‘इंडिया न्यूज’ ने उत्तर प्रदेश में किस तरह सत्ताधारी दल के रिश्तेदारों का खौफ है, इस लेकर चैनल के तेजतर्रार पत्रकार यतेन्द्र शर्मा की एक एक्सक्लूसिव रिपोर्ट की है, जिसमें बताया गया है कि कैसे यूपी के शिकोहाबाद जिले के गांव दिबायची में लोग यहां के एक नेता की कारगुजारियों से परेशान है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
नेशनल न्यूज चैनल ‘इंडिया न्यूज’ ने उत्तर प्रदेश में किस तरह सत्ताधारी दल के रिश्तेदारों का खौफ है, इस लेकर चैनल के तेजतर्रार पत्रकार यतेन्द्र शर्मा की एक एक्सक्लूसिव रिपोर्ट की है, जिसमें बताया गया है कि कैसे यूपी के शिकोहाबाद जिले के गांव दिबायची में लोग यहां के एक नेता की कारगुजारियों से परेशान है।
रिपोर्ट के मुताबिक, दिबायची गांव में अखिलेश यादव के जीजा राजीव ने सरकारी पानी की टंकी पर ही कब्जा कर लिया है, जिसके बाद पूरा गांव पानी की एक-एक बूंद का मोहताज है।
लेकिन राजीव यादव इस टंकी के पानी को अपने स्कूल, हॉस्टल, धान, बीएजी कॉलेज, राइस मिल, मिल्क डेयरी में खुलेआम सप्लाई करवाते हैं।
हालांकि इसकी शिकायत गांव के लोग कई बार अधिकारियों से कर चुके हैं लेकिन मामला सीधे मुख्यमंत्री के रिश्तेदारी से जुड़ा होने की वजह से कोई कुछ भी बोलने को तैयार नहीं होता।
जब इसकी पड़ताल के लिए इंडिया न्यूज की टीम मौके पर पहुंची तो गांव के लोगों ने आपबीती बताई। उनका कहना है कई बार अधिकारियों से गुहार लगाई जा चुकी है। लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। वहीं अब जान से मारने की धमकी दी जा रही है।
बता दें, राजीव यादव की शादी अखिलेश यादव के चचेरे भाई सपा सांसद धर्मेंन्द्र यादव की बहन से हुई है। जाहिर सत्ता की हनक का राजीव पूरा इस्तेमाल कर रहे हैं। हालांकि चैनल पर खबर दिखाए जाने के बाद स्थानीय प्रशासन ने कार्रवाई की है।
यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी रिपोर्ट:
यूपी के CM अखिलेश के जीजा के ठेंगे पर है कानून, पूरा गांव बूंद-बूंद पानी को मोहताज
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स