होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / मीडिया की खबरों से नाराज अखिलेश यादव हुए तल्ख, बोले टीपू भी तलवार निकाल सकता है...
मीडिया की खबरों से नाराज अखिलेश यादव हुए तल्ख, बोले टीपू भी तलवार निकाल सकता है...
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार को इशारों-इशारों में मीडिया पर निशाना साधा। एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा एक अखबार में औरंगजेब बताया गया,अखिलेश ने कहा कि शुक्र है कि उन्होंने अभी तलवार नहीं निकाली है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार को इशारों-इशारों में मीडिया पर निशाना साधा। एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा एक अखबार में औरंगजेब बताया गया,अखिलेश ने कहा कि शुक्र है कि उन्होंने अभी तलवार नहीं निकाली है।
नीचे दिए लिंक पर पढ़ें पूरी खबर:
http://epaperbeta.timesofindia.com/Article.aspx?eid=31808&articlexml=Missing-picture-made-MSY-feel-like-Shah-Jahan-22092016009030शुक्रवार को जब देशभर के प्रेस यूनियन के लोग लखनऊ में जुटे थे तब अखिलेश ने अपना दर्द मीडिया के सामने रखा कि वे मीडिया की इज्जत तो करते हैं, लेकिन मीडिया जो चाहे बोले और लिखे ये नहीं चलेगा। अखिलेश ने मीडिया को नसीहत देते हुए कहा कि मीडिया को अपनी हदें खुद तय करनी होंगी।
अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादियों की सरकार पत्रकारों की मेहनत को समझती है और उनकी हर संभव सहायता करना चाहती है, लेकिन बदले में उनसे सिर्फ यही चाहती है कि मीडिया भी अपनी हद में रहे।
अखिलेश ने लखनऊ के विश्वेश्वरैया प्रेक्षाग्रह में ‘कन्फेडरेशन ऑफ न्यूज पेपर एंड न्यूज एजेंसी इम्प्लाइज आर्गेनाइजेशन’ के सम्मलेन में ये बात कही। उन्होंने कहा, ‘एक अखबार में मुझे औरंगजेब बताया गया, जबकि मैंने तो तलवार नहीं निकाली थी। जब तलवार ही नहीं निकाली तो फिर मुझे औरंगजेब क्यों कहा गया?’
अखिलेश ने आगे कहा, ‘मैं चाहता तो बतौर टीपू भी तलवार निकाल सकता था, लेकिन मैंने ऐसा कुछ नहीं किया। पिछले दिनों उत्तर प्रदेश समाजवादियों की वजह से बहुत चर्चा में रहा। चर्चा इतनी रही कि दूसरी पार्टियों को एक लाइन की कवरेज नहीं मिली।’
अखिलेश ने कहा, ‘आप हमारी हदों को नहीं जानते, हमारी पहुंच एक वक्त में पैंतीस लाख लोगों तक रहती है। हम सोशल मीडिया पर भी बहुत सक्रिय रहते हैं, जो साथी ट्विटर पर हैं वह मेरी सक्रियता को अच्छी तरह जानते हैं। सोचिए, अगर मैंने कुछ शुरू कर दिया तो आप क्या करिएगा? आप अपनी हदें तय नहीं करिएगा तो मुझे खुद मीडिया में आना पड़ेगा।’
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स