होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / अब इस बड़े चैनल में प्रड्यूसर की जिम्मेदारी संभालेंगे आकाश वत्स
अब इस बड़े चैनल में प्रड्यूसर की जिम्मेदारी संभालेंगे आकाश वत्स
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। पिछले ढ़ाई साल से समाचार प्लस यूपी/उत्तराखंड से जुड़े आकाश वत्स ने अपनी नई पारी इंडिया न्यूज के नेशनल चैनल के साथ शुरू की है। इंडिया न्यूज में आकाश वत्स की जिम्मेदारी प्रड्यूसर की होगी। आकाश ने समाचार प्
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
पिछले ढ़ाई साल से समाचार प्लस यूपी/उत्तराखंड से जुड़े आकाश वत्स ने अपनी नई पारी इंडिया न्यूज के नेशनल चैनल के साथ शुरू की है। इंडिया न्यूज में आकाश वत्स की जिम्मेदारी प्रड्यूसर की होगी।
आकाश ने समाचार प्लस के लिए कई स्पेशल शो बनाए, जिसके लिए उन्हें कई बार सराहना मिल चुकी है।
आर.जे. बनकर अपने करियर की शुरुआत करने वाले आकाश वत्स ने न्यूज चैनल की दुनिया में साल 2010 में कदम रखा। आकाश नेपाल वन टीवी, नेटवर्क टेन और समाचार प्लस में एंकरिंग भी कर चुके हैं।
बेहतरीन स्क्रिप्ट राइटिंग और वॉइस ओवर के लिए आकाश को जाना जाता है। यही वजह है कि उनके द्वारा नीरजा भनोट पर बनाया गया एक शो 'एक थी नीरजा' इस कदर वायरल हुआ, कि उसे यूट्यूब पर सवा तीन लाख बार देखा जा चुका है।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स